फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप कनेक्शनों के लिए बिजली विभाग के चक्कर लगा रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
नलकूप कनेक्शनों के 405 आवेदन, 127 के जॉबकार्ड जारी
विज्ञापन

दर्जनों किसानों के एस्टीमेट टेबलों पर फाइलों में ही अटके
अमर उजाला ब्यूूरो
ललितपुर। रबी की फसल बोने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है और किसान उससे पहलेे नलकूप कनेक्शन लेना चाहता है। इसके लिए किसानों ने बिजली विभाग में इस बार अभी तक 405 आवेदन किए हैं, जिनका एस्टीमेट पास हो गए और करीब 127 आवेदनों पर जॉब कार्ड बनाकर विद्युत स्टोर भी भेज दिए गए हैं। वहीं, दर्जनों किसानों के एस्टीमेट टेबलों पर फाइलों में ही अटके हुए हैं, जिसके चलते किसानों को सिंचाई के लिए समय से नलकूप कनेक्शन नहीं मिलने का डर भी सता रहा है। बिजली विभाग द्वारा किसानों को सिंचाई के लिए नलकूप कनेक्शन दिए जा रहे हैं। कनेक्शन लेने के लिए किसानों द्वारा बिजली विभाग में करीब 405 आवेदन किए गए हैं। इसके लिए किसान सबसे पहले विद्युत खंडीय कार्यालय पहुंचकर रसीद कटवाता है और उस रसीद के आधार पर आवेदन आने पर उस क्षेत्र के अवर अभियंता द्वारा लाइन का सर्वे किया जाता है और उस कनेक्शन के लिए सर्वे के अनुसार एस्टीमेट बनाता है, जिसे अवर अभियंता द्वारा खंडीय कार्यालय पहुंचाया जाता है। जहां खंडीय कार्यालय में ही एस्टीमेट को पास करने के बाद टीसी जारी की जाती है, जो उपभोक्ता को भेजी जाती है, इसके आधार पर उपभोक्ता उक्त टीसी में दर्शाई गई धनराशि को विभाग में जमा करता है और फिर विभाग द्वारा जॉब कार्ड बनाकर विद्युत स्टोर में भेजा जाता है, जहां से उपभोक्ता को विद्युत सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। इस वर्ष मार्च माह से अब तक करीब 405 किसानों ने आवेदन किए हैं। जिनमें अब तक मात्र 127 किसानों के ही जॉब कार्ड बनाए गए हैं, जो विद्युत स्टोर भेजे गए हैं। वहीं यहां अभी किसानों की संख्या अधिक होने के कारण उनकी सूची वरीयता के अनुसार भी बनाई जा रही है, जिसके चलते अभी कनेक्शन की प्रक्रिया में और भी देरी हो रही है और किसानों को सिंचाई की चिंता भी सताने लगी है। इसके लिए किसान विभागीय अधिकारियों और बाबुओं के चक्कर लगा रहे हैं, जिसके चलते बिजली विभाग के खंडीय कार्यालय में किसानों की भारी भीड़ लग रही है। वहीं बहुत से किसानों के एस्टीमेट या तो उपखंड क्षेत्रों के अवर अभियंताओं के सर्वे में ही आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं, तो वहीं दर्जनों नलकूप के लिए बनाए गए रुपये विद्युत विभाग की टेबलों पर फाइलों में ही अटके हुए हैं, जिसके चलते किसानों को नलकूप कनेक्शनों समय से नहीं होने और सिंचाई की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन


अस्थाई कनेक्शन से मिलेगी राहत
जिन किसानों को स्थाई रूप से नलकूप कनेक्शन लेने में परेशानी आ रही है या फिर प्रक्रिया में विलंब हो रहा है, विभाग द्वारा ऐसे उपभोक्ताओं के लिए सीजनल अस्थाई कनेक्शन देने की योजना शुरू की है। इसके तहत विभाग द्वारा सिंगल फेस के लिए 10 हजार रुपये और थ्री फेस के लिए 15 हजार रुपये देकर चार माह के लिए अस्थाई कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। अस्थाई संयोजनों के लिए विभाग में अब तक 32 रसीदें काटी गई हैं। इसमें थ्री-फेस के लिए 25 और सिंगल फेस के लिए सात अस्थाई कनेक्शन की रसीदें कटी हैं। इसके लिए आवेदन के दौरान किसानों को आधार कार्ड, नकल खतौनी, फोटो के साथ ही सिंगल फेस कनेक्शन के लिए साढ़े सात सौ रुपये और थ्री फेस के लिए आठ सौ रुपये का बैंक चालान भी लगाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें