जय बुंदेलखंड कॉलेज में मनाया विश्व साक्षरता दिवस
ललितपुर। जय बुंदेलखंड कॉलेज ऑफ लॉ में विश्व साक्षरता दिवस मनाया गया। इसमें कॉलेज के निदेशक केदारनाथ तिवारी और शिक्षकों ने विचार व्यक्त किए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश बाबू गौतम ने कहा कि समाज को साक्षर बनाने में केवल सरकार की भागीदारी नहीं है। हम सबका भी कर्तव्य बनता है। प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि जीवन में साक्षर होना आवश्यक है। यदि साक्षर नहीं है तो, उसका जीवन एक अंधकार में बैठे मनुष्य की तरह होता है। जिस प्रकार व्यक्ति अंधेरे को हटाकर उजाला करने के लिए रोशनी करता है। उसी प्रकार मनुष्य को अपने जीवन को उज्ज्वल करने के लिए साक्षर होना जरूरी है। इस दौरान रामनारायण मिश्रा, प्रवक्ता दिनेश गोस्वामी, द्रोपति सिंह, रूपेश साहू, अभिषेक मौजूद रहे।