एसडीएम ने ईएलसी के कार्यों की समीक्षा की
ललितपुर। शुक्रवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी विघेश और अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने नेहरू महाविद्यालय में इलेक्ट्रोरल लिट्रेसी क्लब के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने क्लब के आगामी कार्यों की रणनीति तैयार करते हुए गुणात्मक ढंग से निपटाने के निर्देश दिए।
बैठक में उपनिर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा ईएलसी के उपयोग के लिए कक्षा 9 से 12 एवं कालेज स्तर की संदर्भ मार्ग दर्शिकाओं को मतदाता जागरूकता व्हाट्सएप ग्रुप से डाउनलोड कर उपयोग करने के निर्देश दिए। साथ ही अनुपस्थित प्रचार्यों व प्रतिनिधियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए भविष्य में शत प्रतिशत उपस्थिति के निर्देश दिए। कालेज स्तर के ईएलसी को मतदाता जागरूकता/साक्षरता को गंभीरता से करने के निर्देश दिए है।