फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया नव संवत्सर...

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया नव संवत्सर
विज्ञापन

नगर में श्रद्धा के साथ निकाली साईं पालकी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। नव संवत्सर के मौके पर नगर के सनातन धर्मियों ने हिंदू नववर्ष का स्वागत किया। कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने घटयात्रा एवं शोभायात्रा निकाली।
हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र नवरात्रि के पहले दिन प्रथमा को हिंदू नव संवत्सर यानि हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है। 18 मार्च दिन रविवार को हिंदू नववर्ष का आगाज शहर में धूमधाम से हुआ। जगह-जगह घटयात्रा एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। रविवार की सुबह करीब बारह बजे पुलिस लाइन मंदिर से घट यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं सिर पर कलश रखकर धार्मिक गीत गाते चल रही थीं। शहर के विभिन्न मार्गों से यह घटयात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई।
रविवार को ही शहर के स्टेशन के पास स्थित बालाजी मंदिर से सिरडी साईं फैमिली द्वारा नववर्ष और शिरडी के साईं बाबा की पालकी व शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में सबसे आगे धर्म ध्वजा लिए श्रद्धालु चल रहे थे। इनके पीछे धर्म ध्वजा लिए हाथी और घोड़ों पर श्रद्धालु की टोली चल रही थी। इसके बाद बैंड बाजों की धुन पर श्रद्धालु नाचते झूमते चल रहे रहे थे। हाथ ठेलों व रथों पर साईं के विभिन्न स्वरूपों के चित्रों की साज सज्जा की गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद साईं की प्रतिमाओं को एक रथ पर विराजमान किया गया था, जो शोभायात्रा के सबसे पीछे चल रही थी। साईं पालकी, स्टेशन स्थित बालाजी मंदिर से शुरू होकर स्टेशन तिराहा, जिला परिषद, वर्णी चौराहा, तुवन चौराहा, घंटाघर, सावरकर चौक, तालाबपुरा होते हुए तुवन मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े पांच बजे से तुवन मंदिर प्रांगण में साईं भजन के साथ साईं जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भजन गायक वरुण रस्तोगी लुधियाना, मुंबई से पवन तिवारी, जबलपुर की रूपाली कुसुमकार व सुरेंद्र झा ने शानदार भजन प्रस्तुतियां दीं। इसमें गुडी पड़वा भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर चंद्रपाल सैनी, मुकेश साहू, महेश पाल, अनिल सैनी, नरेंद्र दीक्षित, दीपेश नामदेव, मुकेश यादव, महेंद्र यादव, मोहित शर्मा, बलवीर सिंह, प्रशांत सेन समेत सैकड़ों पुरुष व महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें