फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने पालिका में व्याप्त गड़बड़ियों के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने पालिका में व्याप्त गड़बड़ियों के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन

ललितपुर। नगर कांग्रेस कमेटी ने पालिका में व्याप्त गड़बड़ियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को कांग्रेस पदाधिकारियों ने पूल बनाकर टेंडर प्रक्रिया अपनाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

नगराध्यक्ष हरीबाबू शर्मा ने एडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि नगर पालिका में जिम्मेदार कर्मियों की शह पर कमीशनखोरी का खेल चल रहा है। इससे पालिका कार्यालय में दलालों की सक्रियता बढ़ गई है। पालिका में रात्रि दस बजे तक कमीशन और सेटिंग का खेल खेला जा रहा है। इतना ही नहीं, कुछ जनप्रतिनिधियों के हित साधने के लिए ई टेंडरिंग की प्रक्रिया में ठेकेदारों के पूल कराए जा रहे हैं। इसके लिए पहले ठेकेदारों की गुप्त बैठक की गई इसमें टेंडर डालने वाले और न डालने वाले ठेकेदारों की सूची तैयार की गई। उसके बाद ठेकेदारों में फरमान जारी कर दिया गया है कि किन ठेकेदारों को टेंडर डालने हैं? शनिवार को इसकी स्पष्ट झलक दिखाई दी। नगर के एक कंप्यूटर की दुकान पर आनलाइन टेंडर भरवाए गए, जबकि यह प्रक्रिया पालिका कार्यालय में अपनाई जानी चाहिए थी। जो टेंडर डाले जा रहे थे वह योजनाबद्ध तरीके से एक प्रतिशत से 0.5 प्रतिशत तक के अंतर के थे। इससे शासन को चपत लगाई जा सके। इन टेंडरों का मुख्य समाचार पत्रों में प्रकाशन भी नहीं कराया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भ्रष्ट तरीके से कराई गई टेंडर प्रक्रिया निरस्त नहीं की गई तो कांग्रेस घंटाघर के मैदान में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएगी। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग कराने की मांग भी की है। इस मौके पर कैलाश पुरोहित, संजीव हुंडैत, प्रदीप रिछारिया, समद खान, मु. आसिफ, बहादुर सिंह, अजय तोमर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें