फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायोमैट्रिक मशीन से लगेगी छात्रों की उपस्थिति नहीं चलेगा फर्जीवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बायोमैट्रिक मशीन से लगेगी छात्रों की उपस्थिति
विज्ञापन

ललितपुर। स्कूलों व कॉलेजों में अब फर्जी उपस्थिति दिखाकर छात्रवृत्ति का लाभ नहीं लिया जा सकेगा। शासन ने माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त समस्त सरकारी व निजी विद्यालयों, समस्त डिग्री कॉलेजों व शैक्षिक संस्थानों में बायोमैट्रिक मशीन लगाना अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त हाई स्कूल व इंटर कॉलेजों, डिग्री कॉलेजों और पॉलीटेक्निक व आईटीआई शैक्षिक संस्थानों में पढ़ने वाले गरीब वर्ग के बच्चों को आर्थिक सहायता के रूप में छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जाती है। छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए छात्र-छात्राओं की विद्यालय व कॉलेज में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होती है। आमतौर पर विद्यालय व कॉलेजों के द्वारा उपस्थिति में गड़बड़ी कर दी जाती है। छात्रवृत्ति के लिए होने वाले इस फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए समाज कल्याण विभाग ने छात्रों की उपस्थिति बायोमैट्रिक मशीन से लगाना अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे ने जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त समस्त सरकारी, सहायता प्राप्त व निजी समस्त हाईस्कूल व इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों, समस्त डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों व पॉलीटेक्निक व आईजीआई के प्रचार्यों को पत्र जारी करके जल्द ही अपने संस्थानों में बायोमैट्रिक मशीन लगवाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। डीआईओएस ने बताया कि विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बायोमैट्रिक मशीन से ही लगाई जाएगी। गौरतबल हो कि पूर्व में जनपद के समस्त विद्यालयों में शिक्षकों व समस्त स्टाफ की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बायोमैट्रिक मशीन लगवाने और सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक सभी विद्यालयों में बायोमैट्रिक मशीन नहीं लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें