फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के गड्डे भरवाये जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क के गड्ढे भरवाने की मांग
विज्ञापन

ललितपुर। जिला टैक्सी यूनियन ने बाजार से स्टेशन जाने वाले रोड़ के गड्ढे भरवाए जाने की मांग को लेकर डीएम मानवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें यूनियन ने बताया कि हम सभी टैक्सी चालकों के पास एक मात्र आय का एक मात्र साधन टैक्सी चलाना है। गड्ढे होने से टैक्सी लगभग प्रतिदिन खराब होती रहती हैं। हमारी आय का कुछ हिस्सा टैक्सी को ठीक करवाने में चला जाता है। इसके कारण दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। यूनियन ने सड़क के गड्ढे भरवाने की मांग की है। ज्ञापन पर दीन दयाल साहू, संतराम, हरीश कुमार, जितेंद्र कुमार, सुनील, मुकेश, बलराम, आशाराम, तिलक, गनपत सिंह आदि के हस्ताक्षर रहे।
विज्ञापन


पत्नी से दुष्कर्म के विरोध पर पति को पीटा
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र निवासी एक महिला ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही दो लोगों पर छेड़खानी करने और बचाव करने आए पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित महिला ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि सात अगस्त की रात करीब नौ बजे वह अपने पति के साथ खेत से काम करके वापस घर आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में गांव के पास ही स्थित नहर की दूसरी ओर रास्ते में मकान बनवा रहे गांव के ही एक व्यक्ति ने महिला का हाथ पकड़ लिया व अपने साथी के साथ मिलकर अभद्रता करने लगे। दुष्कर्म करने की नीयत से खींच कर एक ओर ले जाने लगे। इसी दौरान महिला को बचाने आए उसके पति के साथ आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित महिला ने पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें