फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास: असंतुष्टों की होगी डीएम के समक्ष परेड

विज्ञापन
विज्ञापन
अविश्वास: असंतुष्टों की डीएम के समक्ष परेड आज
विज्ञापन

ललितपुर।
ब्लाक प्रमुख बिरधा के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा दिए गए अविश्वास के नोटिस का मामला फिर गरमा गया है। डीएम ने उनके समक्ष असंतुष्ट क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उपस्थित होने के लिए तिथि तय कर दी है। जिससे मायूस हो चुके असंतुष्टों के चेहरे खिल उठे हैं। उन्होंने ब्लाक प्रमुख को पटखनी देने के लिए नए सिरे तानाबाना बुनना शुरू कर दिया है।
ब्लाक प्रमुखों को हटाने के लिए जोर आजमाइश खेल शुरू हो गया है। विकासखंड बिरधा से इसकी शुरुआत हुई थी। इस दौरान असंतुष्ट क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख जयराम सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को नोटिस डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। इसमें 59 क्षेत्र पंचायतों के शपथ पत्र संलग्न किए गए थे। बदले घटनाक्रम में अगले दिन 27 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख के समर्थन में शपथ पत्र प्रस्तुत कर दिया था। जिससे जिला प्रशासन के समक्ष भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। डीएम मानवेंद्र सिंह को यह समझना मुश्किल हो गया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लाक प्रमुख के खिलाफ हैं या पक्ष में। इसके निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए डीएम ने आठ सितंबर को दोपहर बारह बजे कलेक्ट्रेट सभागार में शपथ पत्र देने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बुलाया है। जिलाधिकारी ने क्षेत्र पंचायत सदस्य जय सिंह व अन्य क्षेत्र पंचायतों को लिखे पत्र में कहा है कि उपस्थिति के समय क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र व पहचान पत्र अपने साथ लाएं। डीएम की इस प्रक्रिया से असंतुष्टों की बांछे खिल गई हैं। वह इसे ब्लाक प्रमुख पद से हटाने का एक और अवसर मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान मनोव्वल का दौर शुरू
क्षेत्र पंचायत सदस्यों की परेड के आदेश जारी होने के बाद से क्षेत्र पंचायत सदस्यों की खातिरदारी बढ़ गई है। दोनों ही पक्ष क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पाले में लाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थिति के उपरांत ही इस प्रकरण की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें