सचिव की तैयारियों में जुटा बीएसए कार्यालय
ललितपुर। सूबे के मुखिया योगी आदित्य नाथ ने प्रदेश के जनपदों की दुर्दशा को सुधारने के लिए प्रदेश स्तरीय आईएएस अफसरों को विभिन्न जनपदों का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जनपद का नोडल अधिकारी लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज यादव को नामित किया है। वह बुधवार दो दिवसीय जनपद दौरे पर आए हैं। जनपद दौरे के दौरान दूसरे दिन बृहस्पतिवार को सचिव द्वारा स्थानीय जिला बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय का निरीक्षण किया जाना है, इसके लिए दोपहर दो बजे से तीन बजे तक समय निर्धारित है। सचिव के दौरे की सूचना मिलते ही जिला बेसिक शिक्षा विभाग में युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही है। सूचनाओं को तैयार किया जा रहा है तो वहीं अभिलेखों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। साथ ही कार्यालय परिसर की साफ-सफाई में भी जोरों से चल रही है। दीवारों से गुटखा की पीकों को साफ किया जा रहा है, तो वहीं परिसर में खड़ी बड़ी-बड़ी घास व झाड़ियों को काटा जा रहा है।