ट्रैकमैनों के शोषण पर जताई चिंता
ललितपुर। नार्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाईज संघ की प्रबंधक समिति की बैठक में बीना सेक्सन में ट्रैकमैनों के हो रहे शोषण पर चिंता जाहिर की गई। बीते दिवस धौर्रा नारायनी नदी के पुल पर कार्य कर रहे ट्रैकमैन सुनिल पाल गिरकर घायल हो गया था। अध्यक्षता मोहन सिंह ने की। यह जानकारी संगठन के सचिव प्रमोद कुमार सिंह ने दी है।