फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की महिलाएं 12 रुपये में बेच रहीं मास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ग्राम्य विकास विभाग की योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित किए स्वयं सहायता समूहों द्वारा कोविड-19 के प्रसार हेतु एक लाख मास्क निर्मित कर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराए गए। महिलाएं 12 रुपये में मास्क बेच रही हैं।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आमजन को सस्ते व किफायती दर पर मास्क उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए मास्क की बिक्री सरस शोरूम, पानी की टंकी के पास ललितपुर में 18 जून से प्रारंभ हो गई है। महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए एक मास्क की कीमत 12 रुपये है।
स्वयं सहायता समूहों द्वारा बेचे जा रहे मास्कों का निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय व जिला विकास अधिकारी/उपायुक्त, स्वत: रोजगार इंद्रमणि त्रिपाठी ने किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों का उत्साहवर्द्धन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में मास्क बनाकर बेचने के निर्देश दिए। आम जन से अपील भी की गई की स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित मास्क को खरीदकर ग्रामीण महिलाओं के रोजगार के उत्थान में अपना योगदान दें। इस मौके पर जिला मिशन प्रबंधक रवि दुबे, अभिनव शर्मा, विद्यासागर द्विवेदी को निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित अन्य उत्पादों की बिक्री भी सरस शोरूम में कराएं। भारत माता स्वयं सहायता समूह ग्राम सिलगन, जय माता दी स्वयं सहायता समूह ग्राम बुढ़वार, शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह ग्राम मसौराखुर्द, संकटा माता स्वयं सहायता समूह ग्राम बांसी विकासखंड जखौरा द्वारा मास्क बेचेने के लिए स्टॉल लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें