फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सड़क हादसों में 12 लोग घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को घायल हुए लोगों में श्याम लाल (35), तिलकराम (40), संध्या (14), कीर्ति (25), सुनीता (35) और हृदेश (2) शामिल हैं। ये सभी ग्राम धमकना के निवासी हैं। सीताराम (40) और कीरथ (55) कल्यानपुरा, थाना जखौरा के बताए गए हैं। हितेश कुमार (32), रामकिशन (7) और शिवानी (23) ग्राम धनगौल, थाना बार के निवासी हैं। बृहस्पतिवार रात थाना गांव निवासी गणेश (31) मोटरसाइकिल से गिरकर चोटिल हुए थे। उन्हें भी सीएचसी तालबेहट लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें