फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व नपाध्यक्ष समेत 12 पर एक राय होकर हथियारों से हमला करने व मारपीट का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत बाईपास रोड पर जमीन के विवाद में एक महिला की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश खटीक, उनके पुत्र राजकुुमार एवं दस अज्ञात के खिलाफ जमीन पर कब्जा करने से मना करने पर एक राय होकर हथियारों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पठापुरा निवासी मुन्नी पत्नी धनीराम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी जमीन बाईपास रोड पर स्थित है। बीते 24 जनवरी को दिन में ढाई बजे वह अपनी जमीन में मजदूरों की मदद से उक्त भूखंड पर निर्माण कार्य करा रही थी, उसी समय पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश खटीक पुत्र मटरुलाल व राजकुमार पुत्र रमेश खटीक निवासी सुभाषपुरा व दस अज्ञात व्यक्तियों के साथ सफारी कार एवं अन्य व्यक्ति मोटरसाइकिलों से आए और उसके साथ मारपीट कर गालियां देने लगे, साथ ही धमकी देते हुए बोले वह उसके भूखंड पर जबरन कब्जा करेंगे। जब उसके पुत्र ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उसकी भी मारपीट कर दी और असलहा लहराते हुए बोले कि इस जमीन पर वह जबरन कब्जा करके रहेंगे एवं फायर भी कर दिया। इस पर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्होंने विपक्षीजन को समझाया, लेकिन विपक्षी नहीं माने ओर उससे कहने लगे कि जमीन पर कब्जा करेंगे और जिसने रोका उसे जान से खत्म कर देंगे। महिला ने तहरीर में लिखा है कि रमेश खटीक काफी प्रभावशाली व्यक्ति है, जिससे वह काफी परेशान है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं उनके पुत्र एवं दस अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 352, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
पूर्व मंत्री से भी चल रहा पूर्व नपाध्यक्ष का जमीनी विवाद
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश खटीक का देवगढ़ रोड स्थित एक कीमती जमीन पर कब्जा को लेकर पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह बुंदेला से भी बीते करीब दस दिन पूर्व 20 जनवरी को विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस मामले में पूर्व मंत्री उक्त जमीन को अपना बता रहे हैं, जबकि पूर्व नपाध्यक्ष भी उक्त जमीन पर अपना स्वामित्व बता रहे। जबकि यह मामला न्यायालय में भी विचाराधीन चल रहा है और इस मामले में उस दिन न्यायालय के अमीन द्वारा नापजोख की गई थी। मामला राजनीतिक लोगों का होने के कारण शहर में चर्चा का विषय बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें