फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में खरीदीं दवाइयों का 12 लाख बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना काल में प्रदेश शासन जिला अस्पताल को पर्याप्त दवाइयां नहीं दे पाया। पांच माह में जिला अस्पताल प्रबंधन ने छह फीसदी दवाओं की खरीद स्थानीय स्तर पर की, जिसका 12 लाख रुपये का भुगतान बकाया बना हुआ है। प्रदेश से मात्र 94 फीसदी दवाइयां ही उपलब्ध हो सकीं।
विज्ञापन

शासन द्वारा सरकारी अस्पतालों में मरीजों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं। अस्पतालों में दवाइयां प्रदेश कार्पोरेशन द्वारा उपलब्ध कराईं जाती हैं। लेकिन, कोरोना काल में जिला अस्पताल को पूरी दवाइयां उपलब्ध नहीं हो सकीं। जिला अस्पताल को 293 प्रकार की दवाइयों की आवश्यकता होती है। इसके सापेक्ष 287 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध कराई गई। इस कारण अस्पताल प्रशासन को मरीजों को पूरी दवाइयां उपलब्ध कराने में दिक्कत हुई और छह प्रतिशत दवाओं की खरीद स्थानीय स्तर से की। इस खरीद पर लगभग 12 लाख रुपये खर्च हुए है। बजट के अभाव में स्थानीय स्तर का भुगतान बकाया बना हुआ है।
विज्ञापन

-------
पूर्व सीएमएस द्वारा खरीदी की गई थी। वर्तमान में कोई भी दवा लोकल स्तर से नहीं ली गई है। कार्पोरेशन की दवाइयां ही मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।
- डा. अमित चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक , जिला अस्पताल पुुरुष
------
सीएचसी/ पीएचसी पर लोकल स्तर पर दवाइयों की खरीद के लिए कोई बजट नहीं आया है। - उमा शंकर, चीफ फार्मासिस्ट, स्टोर
-----------
जिला अस्पताल में प्रदेश से दवाओं की कमी के कारण छह प्रकार की दवाओं की खरीद स्थानीय स्तर से छह बार की गई है। इसका भुगतान लगभग 12 लाख रुपये बकाया है।
- आर के बाजपेयी, चीफ फार्मासिस्ट, स्टोर इंचार्ज, जिला अस्पताल पुरुष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें