फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 12 कटिया कनेक्शन पकड़े, दो मोटरें जब्त कीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। विद्युत विभाग की टीम ने शुक्रवार को विजिलेंस टीम के साथ पूराकलां क्षेत्र के दो गांव में चोरी से शिकायत की जानकारी पर छापा मारा। टीमों ने चुरावनी गांव में दो लोगों के यहां से चोरी की बिजली से चल रहीं मोटरें जब्त कीं। वहीं, रामपुर में बिना कनेक्शन के बिजली जला रहे 12 लोगों के कटिया कनेक्शन हटाए।
विज्ञापन

टीम ने शुक्रवार को पूराकलां विद्युत सब स्टेशन के अंतर्गत ग्राम चुरावनी और रामपुर में अवैध रूप से नलकूप मोटरें चलाने की शिकायतों पर छापा मारा। चुरावनी में अधिशासी अभियंता प्रथम गोविंद जायसवाल और विजिलेंस की टीम ने दो खेतों में दो फर्जी कनेक्शन की रसीदों पर मोटरें संचालित होते पकड़ीं। लोगों ने कनेक्शन की जो रसीदें बताईं, वह फर्जी पाई गईं। विजिलेंस टीम ने मौके से दोनों मोटरें जब्त कर लीं। ग्राम रामपुर में 12 लोग बिना किसी संयोजन के नलकूप की मोटरें चला रहे थे। टीम ने उनके कनेक्शन काट दिए और चेतावनी दी कि यदि आगे से बिना संयोजन के मोटरें चलाते पकड़े गए तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें