फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने विद्युत चोरी करते बारह लोगों को पकड़ा

विज्ञापन
कैप्सन - विधुत चैंकिग करती विजिलेंस टीम - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के तीन गांवों में दबिश देकर बारह लोगों को चोरी से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विद्युत चोरी रोकने एवं घाटे में चल रहे जनपद के बिजली विभाग को पटरी पर लाने के लिए शासन स्तर पर विजिलेंस टीम का गठन किया है। यह टीम इस समय पूरे क्षेत्र में दबिश देकर विद्युत चोरों पर कार्रवाई कर रही है। विभाग द्वारा किसानों को दो हार्स पावर की मोटर के अस्थायी संयोजन की कीमतें कम करने के बाद भी चोरी पर लगाम कसना मुश्किल हो रहा है।
बृहस्पतिवार को उपनिरीक्षक गणेश सिंह और जेई उमेश चंद्रा की अगुवाई में टीम ने बिजरौठा के मजरा टपरियन, रारा और म्याव में दबिश देकर एक दर्जन लोगों को विद्युत चोरी करते पकड़ा। विजिलेंस टीम के आने की सूचना के बाद टपरियन में तो कुछ लोगों ने टीम को रोकने का प्रयास किया। इसी बीच कई किसानों ने अवैध कनेक्शन वाली अपनी मोटरें छिपा लीं और कई लोगों ने अपने संयोजन हटा लिए। बाद में मोबाइल फोन से आसपास के गांवों के लोगों को विजिलेंस टीम के आने की सूचना लीक कर दी गई। इसके बावजूद टीम ने एक दर्जन लोगों को चोरी करते पकड़ लिया।
विज्ञापन

जेई उमेश चन्द्र ने बताया कि सूचना लीक होने के बावजूद बारह लोगों को बिजली चोरी करते पकड़े जाने से यह स्पष्ट है कि लोगों में अभी विजिलेंस टीम का भय नहीं है। जबकि, विभाग ने मोटरों की कीमतों में भारी कमी कर दी है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया है कि वह संयोजन लेकर खुले आम विद्युत मोटरें चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें