फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दोनों पालियों की परीक्षा में 1175 ने छोड़ा पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा दो पालियों में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। परीक्षा में 19864 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 18689 परीक्षार्थी पहुंचे, जबकि 1175 ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 49 केंद्रों पर कराई जा रही है। सोमवार सुबह की पाली में हाईस्कूल के चित्रकला का पेपर 49 केंद्रों पर हुआ। पंजीकृत 18013 के सापेक्ष 16911 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 1102 अनुपस्थित रहे। वहीं, इंटरमीडिएट का व्यावसायिक विषय का पेपर छह केंद्रों पर हुआ। 257 के सापेक्ष 251 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पाली में इंटरमीडिएट का भूगोल का पेपर 20 केंद्रों पर हुआ। 1137 में से 1080 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 57 अनुपस्थित रहे। कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान का पेपर 9 केंद्रों पर हुआ। 228 के सापेक्ष 219 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और नौ अनुपस्थित रहे। कृषि जंतु विज्ञान की परीक्षा एक केंद्र पर हुई। पंजीकृत 229 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 228 उपस्थित रहे और एक अनुपस्थित रहा। कंट्रोल रूम से परीक्षा की निगरानी की जाती रही। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि सचल दल सहित अन्य नामित अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें