फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र का महापर्व आज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतंत्र का महापर्व आज
विज्ञापन

ललितपुर। लोकतंत्र के महापर्व पर आज सोमवार को चौथे चरण का मतदान होगा। लोकसभा चुनाव में झांसी-ललितपुर संसदीय सीट पर जिले के 9,07, 527 मतदाता अपने मतदान की आहुति देेकर सांसद चुनेंगे। मतदान सुबह सात बजे शुरू हो जाएगा व शाम छह बजे तक चलेगा। पांच बजे तक मतदान केंद्रों पर पहुंचने वाले मतदाताओं को भी वोट करने का मौका दिया जाएगा।
जिला प्रशासन ने मतदान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। ललितपुर विधानसभा क्षेत्र में 4,74,286 मतदाता तथा महरौनी विधानसभा क्षेत्र में 4,33,241 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह सात बजे शुरू हो जाएगा। आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। ऐसे में दिन में ग्यारह बजे के बाद तेज धूप होगी। जिले में पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान 74.02 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो पूरे प्रदेश में सर्वाधिक था। ऐसे में एक बार फिर मतदाताओं से उम्मीद की जा रही है कि वह मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और अबकी बार पिछली लोकसभा चुनाव से भी अधिक मतदान करेंगे।
विज्ञापन

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों को मतदान करना अनिवार्य किया गया है। दिव्यांग मतदाताओं का शत-प्रतिशत मतदान कराने का लक्ष्य है तथा बुजुर्ग मतदाताओं को कोई असुविधा न हो, इसलिए उनके लिए भी मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर जैसी सुविधाएं रखी गई हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर ठंडा पानी सभी को मिलेगा, इसके लिए चार-चार घड़े रखे गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर बिजली रहेगी, जिससे मतदान कर्मचारियों और मतदान करने जाने वाले मतदाताओं को गर्मी का अहसास कम हो सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही मतदान कर्मचारियों को पहली बार जिला प्रशासन की ओर से दैनिक उपयोग के 23 जरूरी सामान दिए गए हैं, जिसमें बाल्टी, मच्छर अगरबत्ती, मग, तौलिया, शैंपू, पेस्ट, फिनायल समेत अन्य सामग्री शामिल है। जिससे मतदान कर्मचारियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।

दो ‘सखी बूथ’ बनाए
जिले में दो ‘सखी पोलिंग बूथ’ बनाए गए हैं। इनमें ललितपुर में आदर्श विद्यालय सिविल लाइन और महरौनी में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शामिल है। सखी बूथ पर सभी कर्मचारी महिला रहेंगी।
विज्ञापन


दिव्यांग मतदाता करेंगे पोलिंग पार्टियों का स्वागत
प्रत्येक मतदान केंद्र पर ऐसी व्यवस्था की गई है कि पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया जाए। इसके लिए दिव्यांग मतदाताओं को स्वागत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह निर्णय दिव्यांग मतदाताओं का हौसला बढ़ाने को लिया गया है। जिले में 5656 दिव्यांग मतदाता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें