फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलिकाल के प्रधान देवता हैं हनुमान जी महाराज-नरहरिदास

विज्ञापन
विज्ञापन
कलिकाल के प्रधान देवता हैं हनुमानजी महाराज: नरहरिदास
विज्ञापन

ललितपुर। तुवन मंदिर प्रांगण में श्रीराम कथा सुनाते हुए नरहरिदास महाराज ने हनुमानजी की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि हनुमानजी कलिकाल के प्रधान देवता हैं। इनके सुमिरण मात्र से व्यक्ति संपूर्ण भवसागर को पार कर जाता है।
उन्होंने कहा कि हनुमान जयंती वर्ष में दो बार मनाने की परंपरा है, जो कार्तिक मास की चतुर्दशी और चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को होती है। दोनों ही तिथियों में इसे श्रेष्ठ माना गया है। भगवान का उत्सव भक्त जब भी मनाना चाहे, वह मना सकता है, इसलिए कार्तिक चतुर्दशी एवं चैत्र पूर्णिमा दोनों ही तिथि उत्तम हैं। संपूर्ण जनमानस में सभी धर्मो एवं जन-जन के इष्ट संकट मोचन श्री हनुमानजी महाराज हैं, जो भक्तों के सभी संकट कष्ट हरने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हनुमानजी महाराज स्वयं भगवान रुद्र का अवतार माने जाते हैं और यह वही रूद्रावतार हैं, जिन्होंने रावण की स्वर्णमयी लंका को अग्नि के हवाले कर दिया था। जब त्रेता युग में भगवान श्रीराम का जन्म हुआ, तब भगवान शिव ने माता पार्वती से पृथ्वी लोक पर अपने प्रभु श्रीराम के पास जाने की अपनी इच्छा जाहिर की थी। इस पर माता पार्वती ने कहा था कि यदि शिव पृथ्वी पर चले गए तो माता पार्वती भी उनके पास नहीं रह पाएंगी। तब भगवान शिव ने 11 रूद्रों की कथा माता पार्वती ने सुनाई। इसी में एक अवतार भगवान श्रीहनुमान जी महाराज का है, जो शिव का अवतार माना जाता है।
विज्ञापन

कथा के शुभारंभ पर श्री रामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति के पदाधिकारीयों ने श्री हनुमान जी महाराज एवं श्रीरामचरित मानस का पूजन कर आरती उतारी। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष बृजेश चुतर्वेदी, श्यामाकांत चौबे, जगदीश पाठक, राजेश दुबे, रत्नेश तिवारी, आदित्य नारायण तिवारी, डॉ. प्रबल सक्सेना, अमित तिवारी, मुन्नालाल त्यागी, हरविंदर सलूजा, ललित कौशिक, भोलाशंकर पस्तोर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें