फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-अवकाश के मामले में फिर शिक्षक, शिक्षा मित्रों की जुगलबंदी हुई उजागर

विज्ञापन
विज्ञापन
अवकाश: शिक्षक, शिक्षामित्रों की जुगलबंदी फिर उजागर
विज्ञापन

सहायक अध्यापिका को अवकाश चढ़ाना महंगा पड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में अवकाश के मामले में शिक्षक, शिक्षा मित्रों की फिर जुगलबंदी उजागर हो रही है। ऐसा ही एक प्रकरण बीएसए के निरीक्षण में उजागर हुआ है। जिस पर उन्होंने एक शिक्षिका को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी। इससे पहले ब्लाक तालबेहट में भी ऐसा एक मामले प्रकाश में आया था। विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए शिक्षक, शिक्षामित्र एक दूसरे का सहयोग कर रहे हैं। यह सब अब चल नहीं पाएगा। कारण, यह विभागीय अफसरों की नजर में आ गया है।
बीएसए/एसडीएम सदर घनश्याम वर्मा ने प्राथमिक विद्यालय पटउआ बिरधा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सुरभि जैन का 31 दिसंबर 18 से चिकित्सीय अवकाश अंकित किया गया था और 12 जनवरी 19 के कॉलम में रुचि सोनी सहायक अध्यापिका द्वारा आकस्मिक अवकाश अंकित कर दिया गया था। इस संबंध में पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि गलती से ऐसा हो गया है। शिक्षामित्र शिवदयाल का 12 जनवरी 19 का अवकाश प्रार्थना पत्र होने पर उनका अवकाश अंकित किया। शिक्षामित्र का अवकाश प्रार्थना पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा स्वीकृत नहीं था और उसमें निरीक्षण तिथि का अंकन अलग पेन से किया गया था जो यह स्पष्ट करता है कि सअ द्वारा अनुपस्थित शिक्षामित्र को कार्रवाई से बचाने के लिए बिना दिनांक के प्रार्थना पत्र पर आज की दिनांक का अंकन करके अनैतिक कार्य में सहयोग किया जा रहा था। सअ द्वारा अनुपस्थित शिक्षामित्र और अध्यापिका के गलत कार्य को प्रश्रय दिया जा रहा है एवं अपने दायित्वों के निर्वहन नहीं किया जा रहा है। सअ रुचि सोनी को वर्ष 2018-19 हेतु प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की जाती है। साथ ही चेतावनी दी जाती है कि भविष्य में इस प्रकार के कृत्य की पुनरावृत्ति होने पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। इस संबंध में सअ स्पष्टीकरण मांगा गया है कि ऐसा कृत्य किन परिस्थितियों में किया गया। सुरभि जैन इंचार्ज प्रधानाध्यापिका को निर्देशित किया जाता है कि आप 15 दिवस के अंदर स्पष्ट करें कि किस अधिकारी के आदेश से चिकित्सीय अवकाश का स्वयं अंकन कर विद्यालय से अनुपस्थित हैं। कुल नामांकित छात्रांकन 103 के सापेक्ष 26 छात्र उपस्थित पाये गये। मध्याह्न भोजन में सब्जी-चावल बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय पटउवा बिरधा में कुल छात्रांकन 71 के सापेक्ष 20 छात्र उपस्थित पाये गये। कुल छात्रांकन 63 के सापेक्ष 21 छात्र उपस्थित पाये गये। मध्यान्ह भोजन में सब्जी-चावल बनाया गया था। छात्र उपस्थिति कम होने के लिए समस्त शिक्षक उत्तरदायी हैं। समस्त अध्यापकों को निर्देषित किया जाता है कि शिक्षण कार्य रूचिपूर्ण बनाये जिससे छात्र उपस्थिति बढ़ायी जा सके। पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमरा में कुल छात्रांकन 120 के सापेक्ष 52 छात्र उपस्थित पाये गये। विद्यालय में पानी की समस्या एवं बाउंड्रीवाल की आवश्यकता से अवगत कराया गया। प्राथमिक विद्यालय करमरा में कुल छात्रांकन 193 के सापेक्ष 85 छात्र उपस्थित मिले। मध्याह्न भोजन में सब्जी-चावल बनाया गया था। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठगारी कुल छात्रांकन 62 के सापेक्ष 31 छात्र उपस्थित पाये गये। विद्यालय की साफ-सफाई एवं साज-सज्जा अच्छी पाई। प्राथमिक विद्यालय ठगारी में कुल छात्रांकन 69 के सापेक्ष 62 छात्र उपस्थित पाये गये। प्रअ द्वारा बताया गया कि ग्राम प्रधान द्वारा फल एवं दूध का वितरण विद्यालय में नहीं कराया जा रहा है। प्रावि भौंटा कुल छात्रांकन 40 के सापेक्ष 18 छात्र उपस्थित पाये गये। मध्यान्ह भोजन में सब्जी-चावल बनाया गया था। इंग्लिश मीडियम प्रावि ऐरावनी में सअ रामबाबू विश्वकर्मा आकस्मिक अवकाश पर पाए। कुल छात्रांकन 220 के सापेक्ष 71 छात्र उपस्थित पाये गये। यहां वर्ष 2011-12 में निर्मित अतिरिक्त कक्षा-कक्ष की दशा खराब है तथा दरारें पड़ी हैं व वह प्रयोग के लायक नहीं है। जिला समन्वयक निर्माण को विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण करते हुए अतिरिक्त कक्षा-कक्ष की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें