फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई आफिस की सूचनाएं में दिलचस्पी नहीं ले रहे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-ऑफिस की सूचनाएं में दिलचस्पी नहीं ले रहे अफसर
विज्ञापन


ललितपुर। ई-आफिस की सूचनाएं देने में कई विभागों के अफसर दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। करीब दो दर्जन अधिकारियों ने यूपीएलसी के निर्धारित प्रारूप पर सूचना नहीं दी हैं। वहीं, नौ विभागों ने एक अन्य फार्म पर सूचना उपलब्ध नहीं कराई है। जिससे ई-आफिस का काम पूरा नहीं हो पा रहा है।
शासन ने सरकारी कार्यालयों में पेपरलेस कार्य कराने के लिए कदम बढ़ा दिए हैं। पहले पंद्रह अगस्त से ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन किन्हीं कारणों से इसे प्रारंभ नहीं किया जा सका। इसमें एक वजह अधिकारियों की बेरुखी सामने आ रही है। बीते दिनों शासन ने यूपीएलसी के निर्धारित प्रारूप पर सभी विभागों से सूचना मांगी। इनमें से अभी पुलिस, कृषि प्रसार, वन, उद्योग, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय व निर्माण, पंचायत, जिला कार्यक्रम, जल संस्थान, अपर जिला विकास, अल्पसंख्यक, समाज कल्याण, होम्योपैथी, परियोजना प्रबंधक जल निगम, सहकारिता, एआरटीओ, खनिज, विनियमित क्षेत्र, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, सिचांई खंड, राजघाट, माताटीला, भूमि संरक्षण अधिकारी नगर, सहायक महानिरीक्षक कार्यालय ने सूचना प्राप्त नहीं कराई है। इसी प्रकार एक अन्य प्रारूप पर पुलिस, जिला अस्पताल पुरूष व महिला, वन, जिला कार्यक्रम, जल संस्थान, अपर जिला विकास, विनयमित क्षेत्र, सिंचाई विभाग माताटीला ने सूचना नहीं दी है। इससे ई-आफिस प्रणाली का काम पूर्ण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांगी जा रही सूचनाएं
ई-आफिस प्रणाली का काम चल रहा है। इसमें विभिन्न प्रकार के प्रारूपों पर सूचनाएं मांगी जा रही है। कई विभागों ने तो अभी तक सूचनाएं ही उपलब्ध नहीं कराई हैं। जिनके लिए पत्र लिखा जा रहा है।
बृजकिशोर वर्मा
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें