ऋण चुकाने के बाद भी नहीं मिल रहा ट्रैक्टर
ललितपुर। ग्राम घुटारी पोस्ट निवाई निवासी प्रमोद पुत्र छोटेलाल यादव ने जिलाधिकारी को एक शिकायत पत्र देकर ग्रामीण बैंक का ऋण चुकाने के बाद भी उनका जब्त ट्रैक्टर बैंक द्वारा नहीं दिए जाने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में बताया गया है कि उसने दो फरवरी 2002 को ट्रैक्टर का ऋण तीन लाख 80 हजार रुपएा स्वीकृत किया गया था। जिसकी किस्तें वह अदा नहीं कर पाया, जिस पर बैंक शाखा के अंडर टेकिंग द्वारा 22 मई 2017 को उनके घर से ट्रैक्टर उठा लिया गया। उसने छह जुलाई 2018 को पांच लाख 25 हजार रुपए जमा कर दिए, जब शाखा प्रबंधक से उसका ट्रैक्टर वापस करने का आश्वासन दिया। लेकिन अब तक उसका ट्रैक्टर वापस नहीं किया जा रहा है। जिससे वह काफी परेशान है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से ट्रैक्टर वापस दिलाने की मांग की है।