फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत स्तर पर मनाया जाएगा अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत स्तर पर मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
विज्ञापन

ललितपुर। पतंजलि योग समिति व सहयोगी समितियों की कंपनी बाग में आयोजित बैठक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की रूपरेखा बनाई गई। इसमें ग्राम पंचायत स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला प्रभारी अरविंद कुमार जैन ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग सेवा, आयुर्वेद सेवा, राष्ट्र सेवा, के कार्यों को विस्तार देने के लिए सभी सदस्यों से आह्वान किया। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी डा. हरिशचंद्र झां ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह पूरे जनपद में हर्ष के साथ मनाया जाएगा। इसमें पूर्व प्रशिक्षण के कार्यक्रम कंपनीबाग ललितपुर, तालबेहट व महरौनी में प्रशिक्षण के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। युवा भारत के मंडल प्रभारी अनुराग चतुर्वेदी ने बताया कि सह प्रभारी मुकेश साहू एड के नेतृत्व में 40 सदस्यों का दल योग के विशेष प्रशिक्षण के लिए हरिद्वार पतंजलि योग पीठ जाएगा। इसमें स्वामी रामदेव व आचार्य बाल कृष्ण द्वारा पांच दिन तक योग प्रशिक्षण होगा। बैठक में प्रीति जैन, राजेश शर्मा, नरेश पस्तोर, विद्या श्रीवास्तव, मनोज झां , राजेश दुबे, किसान सेवा समिति प्रभारी शिवराज सिंह, राजकुमार चौरसिया, मनीराम साहू, जिला मीडिया प्रभारी परशुराम साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें