फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बृहस्पतिवार को होगा अब एनसीडी क्लीनिक का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
हर बृहस्पतिवार को लगेगा अब एनसीडी क्लीनिक
विज्ञापन

ललितपुर। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, गर्भाश्य, ग्रीवा का कैंसर, स्तन कैंसर एवं ओरल कैंसर कार्यक्रम कम्युनिटी बेस्ड संचालित किया जा रहा है। इसके तहत 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों की उपरोक्त जांचें उपकेंद्र स्तर पर की जाएंगी। इसके लिए बुुधवार को आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सप्ताह के प्रत्येक बृहस्पतिवार को आयोजित होने वाली क्लीनिक अब एनसीडी क्लीनिक के नाम से जानी जाएगी। इसमें एएनएम कार्यकत्री एनसीडी से संबंधित प्रोग्राम, सामान्य उपचार और परामर्श व्यवहार परिवर्तन के लिए देगी। इसी तरह प्रत्येक नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को एनसीडी क्लीनिक का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डा. प्रताप सिंह ने बताया कि प्रत्येक एएनएम से माह के चार बृहस्पतिवारों की कार्ययोजना अन्य कार्यक्रमों की तरह बनाकर उन्हें कार्यालय में देनी होगी। स्तन कैंसर की जांच क्लीनिक ब्रेस्ट एग्जामिनेशन, ओरल कैंसर की जांच, ओरल बिजुअल एग्जामिनेशन, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच, वीआईए (विजुअल इंसुपैक्शन विद एसीटिक एसिड) से की जानी है। साथ ही डायबिटीज की जांच ग्लूकोमीटर एवं ब्लड प्रेशर की जांच की जानी है। इसके लिए प्रत्येक स्तर पर मानव संसाधन का प्रशिक्षण करा लिया गया है। जनपद की सभी एएनएम व एलएचवी, चिकित्सा अधिकारियों का भी प्रशिक्षण करा लिया है। समस्त एलएचवी प्रशिक्षण के बाद एएनएम के कार्यों में अपने भ्रमण के साथ ही मदद भी करेंगी और वीआइए जांच प्रारंभिक अवस्था में अपने समक्ष कराएंगी। आशा द्वारा बनाए गए फैमिली हेल्थ कार्ड और सी बैंक फार्म का रिकॉर्ड उपकेंद्र स्तर पर संरक्षित किया जाएगा। वीआइए की स्क्रीनिंग के लिए एएनएम की 14 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन जल्द ही किया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण के लिए संपूर्णा क्लीनिक को प्रशिक्षण हब बनाया जाएगा एवं आगामी निर्देशों के बाद संपूर्णा क्लीनिक प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर प्रतिदिन आयोजित की जाएगी। अभी जनपद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी/तालबेहट एवं जिला महिला चिकित्सालय में संपूर्णा क्लीनिक संचालित है। अलग-अलग स्तर के मानव संसाधन के प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग पूल बनाया गया है। इसमें शालिनी दीक्षित, डा. सौरभ सक्सेना और नोडल अधिकारी एनसीडी द्वारा एएनएम, आशा एवं चिकित्साधिकारियों को प्रशिक्षण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें