फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में ही डाला जा रहा कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में ही डाला जा रहा कचरा
विज्ञापन

ललितपुर।
जिला चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं के चलते मरीजों को बेवजह परेशान होना पड़ रहा है। जहां एक ओर परिसर में साफ-सफाई की समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। वहीं, परिसर की सीसी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है तो मुख्य गेट पर आड़े तिरछे वाहनों के खड़े होने से आपातकालीन मरीजों को अस्पताल के अंदर ले जाने में परेशानी हो रही है।
शासन हर व्यक्ति को सस्ता और सुलभ उपचार दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। लेकिन, जिनके कंधों पर प्रबंधन की जिम्मेदारी है, वह ही लचर ढर्रे को सुधारने में नाकाम हो रहे हैं। बुधवार को ऐसा ही नजारा जिला चिकित्सालय में रहा। परिसर में दूरदराज क्षेत्र और शहर क्षेत्र के मरीज इलाज के लिए यहां आते हैं, जिसके चलते परिसर में अधिक भीड़ व आवाजाही बनी रहती है। मरीजों के साथ आए तीमारदार अस्पताल के मुख्यद्वार पर अपने वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ा कर देते हैं। इससे अंदर जाने में परेशानी होती है। साथ ही एंबुलेंस भी अस्पताल के गेट के पास खड़ी नहीं हो पाती है। वाहनों के आडे़ तिरछे खड़े होने से स्टेचर का निकलना मुश्किल हो गया है। मुख्यद्वार पर एक सुरक्षाकर्मी के मौजूद रहने पर भी वाहन अस्पताल के मुख्यगेट पर ही खड़ा कर दिया जाता है। लेकिन वाहनों को खड़ा करने से नहीं रोका जाता है। वहीं, पैथोलॉजी और एक्सरे विभाग में मरीज चिकित्सक की परामर्श के अनुसार जांच कराने के लिए जाते हैं। इसके द्वार के पास की गैलरी के बाहर के कोनों में विभागीय कर्मचारियों द्वारा अस्पताल का बेस्ट मटेरियल फेंका जा रहा है, जिससे नालियां बंद हो गई हैं। नालियों में अधिक कचरा होने के कारण नालियां चोक हो गईं है। इससे प्राईवेट वार्ड के रूम में रहने वाले अपनी खिड़कियां नही खोल पा रहे हैं। साथ ही पैथलॉजी व एक्सरे विभाग में जाने वाले मरीजों को बदबू के कारण मुंह बंद करके निकलना पड़ रहा है। गंदगी के कारण मरीजों को संक्रामक बीमारियों का भय बना हुआ है। तो वहीं परिसर के पहले मुख्यद्वार से दूसरे मुख्यद्वारा तक जाने वाला सीसी रोड मरम्मत के अभाव में गड्ढों में तब्दील हो गया है। सड़क की गिट्टी उखड़ने से गड्ढे हो गए हैं, जिस पर वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। साथ ही मरीज को स्टैचर पर जाने में ज्यादा दर्द महसूस करते हैं। वहीं, टैक्सी से आने वाले मरीजों की भी सीसी रोड से गुजरने पर हालत खराब हो जाती है। जिस ओर जिला अस्पताल प्रशासन मौन बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट के अभाव में नहीं हुई सीसी रोड की मरम्मत
गंदगी के मामला सामने आया है, जिसकी जांच कराकर सफाई कराई जाएगी। मुख्यद्वार पर वाहन खड़े करने वाले सुरक्षाकर्मी की बात नहीं मानते हैं और वाहनों को द्वारा पर ही खड़ा करते हैं। वहीं, पुलिस भी अन्य काम होने का हवाला देकर इस बात को टाल देती है। सीसी रोड़ की मरम्मत बजट के अभाव में नहीं हो पा रही है। बजट मिलने पर मरम्मत करा दी जाएगी।
- एसके बासवानी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें