फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने घर के आगे सफाई नहीं करा पा रहे सभासद

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने घर के आगे सफाई नहीं करा पा रहे सभासद
विज्ञापन

ललितपुर। नगर के वार्ड नंबर सोलह आजादपुरा प्रथम में गंदगी का साम्राज्य है। यहां नालियों का ढलान उल्टा होने से गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इस समस्या से वार्ड सभासद भी स्वयं जूझ रहे हैं। सभासद के घर के आगे की गली की सफाई नहीं हो पा रही है। वहीं, पेट्रोल पंप के पास भी नाली बजबजा रहीं हैं।
एक ओर स्वच्छता सर्वेक्षण को सफल बनाने की तैयारी हो रही है, इसमें होर्डिंग्स, फ्लैक्स जगह-जगह लगाए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। सबसे बुरा हाल वार्ड नंबर सोलह आजादपुरा प्रथम का है, यहां जगह-जगह खाली प्लाटों में गंदा पानी जमा हो रहा है। सभासद के घर के पास ही गंदगी के ढेर लगे हैं। इस रास्ते आवाजाही होना चाहिए वहां गंदे पानी की निकासी के लिए नाली खोद दी गई है। सेंट्रल पब्लिक स्कूल के पास बने नाले की सफाई ठीक तरीके से नहीं हुई है। वहीं, मोटी बरिया के पास बनी नालियों में ढलान की समस्या बनी हुई है, इस कारण गंदा पानी जगह-जगह रुक रहा है। वहीं, अभिलाषा फिलिंग स्टेशन के पास नाली बजबजा रही है तो पुलिया भी अवरुद्ध है। सड़क किनारे गंदे पानी का जमाव हो रहा है। ऐसे में शहर को स्वच्छ, सुंदर बनाने का संकल्प पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

गंदगी से पनप रहे मच्छर
वार्ड में कचरा व गंदे पानी की निकासी बनी हुई है, इस वजह से मच्छर पनप रहे हैं, जो बीमारी बढ़ा रहे हैं। कई बार नगर पालिका परिषद में इसकी शिकायत की लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो पाया है।
बलराम कुशवाहा
मोटी बरिया के पास प्रवेंद्र जैन के मकान तक लगभग 50 मीटर में जलभराव कचरा एकत्रित होने की समस्या है। यहां सीसी रोड व नाली के निर्माण के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिए। इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। एक साल से इसकी लड़ाई लड़ रहे हैं।
बलराम सेन
मुहल्ले के दीपक कुमार सेन साफ-सफाई को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने फरवरी 15 को तहसील दिवस में शिकायती पत्र दिया था, इसमें मच्छरों से हो रही मलेरिया की बीमारी के संबंध में प्रशासनिक अफसरों को ध्यानाकर्षित कराया था। लेकिन, नगर पालिका इस वार्ड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
रामदयाल प्रजापति
वार्ड में नालियों के निर्माण के समय ढाल पर ध्यान नहीं दिया गया। इस वजह से गंदा पानी अवरुद्ध हो जाता है। कई बार गंदा पानी बीच सड़क पर बहने लगता है। ऐसा ही सेंट्रल पब्लिक स्कूल के पास हो जाता है। यहां ऊपर-नीची सड़क होने के कारण गंदा पानी जमा हो जाता है।
दयाराम
पालिका में रखेंगे नाली, सड़क का प्रस्ताव
वार्ड के विकास पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया। इस वजह से जगह-जगह गंदे पानी की निकासी और गंदगी की समस्या है। अगली बोर्ड बैठक में सड़क व नाली के प्रस्ताव रखेंगे।
हरिओम कुशवाहा
सभासद
वार्ड नंबर सोलह आजादपुरा प्रथम
इस तरह के मामलों के निस्तारण
छह फरवरी 15 में ईओ ने तहसील दिवस के शिकायती पत्र का निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ता को लिखा कि टोरिया मिथलाबाई से घनश्याम कुशवाहा के मकान तक पेवर ब्रिक्स रोड निर्माण कार्य का आगणन तैयार कर दिया गया है। बोर्ड से स्वीकृति और धनराशि उपलब्ध होने पर नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया कराकर निर्माण कार्य करवा दिया जाएगा। लेकिन, आज तक यहां सड़क नहीं डलवाई जा सकी।
विज्ञापन

मौके पर भेजेंगे इंजीनियर
नालियों के उल्टे ढलान की समस्या की वास्तविकता जानने के लिए मौके पर स्वास्थ्य नायक व इंजीनियर को भेजा जाएगा। इसके उपरांत आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
रजनी साहू
अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें