फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ के निरीक्षण में शौचालय निर्माण में मिली कमियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ ने जानी शौचालय निर्माण की हकीकत
विज्ञापन

ललितपुर। विकास खंड जखौरा के ग्राम सीरौनकलां में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार लक्ष्यकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के अन्तर्गत शौचालयों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। इसमें ग्राम पंचायत अधिकारी प्रकाश वर्मा द्वारा बताया गया कि इस गांव में 80 शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है, जिनमें से 75 शौचालय पूर्ण हैं तथा 5 का कार्य प्रगति पर है। पूर्ण कराए गए शौचालयों में से 39 की फोटो अपलोड हुई है। लाभार्थियों में भूरी पत्नी चन्द्रभान का शौचालय पूर्ण था, लेकिन गेट की पुताई अभी नहीं हुई है तथा शौचालय के ऊपर लगाई गई पत्थर की पटिया की सीमेंट से चिनाई नहीं की गई थी। राजकुमारी पत्नी जगरोपन का शौचालय पूर्ण पाया गया, लेकिन अभी गेट की पुताई नहीं हुई थी तथा शौचालय की पुताई भी ठीक से नहीं की गई थी।
विज्ञापन

श्याम बाई पत्नी बालुवा का शौचालय पूर्ण, लेकिन अभी गेट की पुताई नहीं हुई थी। विनीता पत्नी कल्लू सहरिया का शौचालय के फर्श के बाहर की फिनिशिंग ठीक नहीं पाई गई तथा गेट की भी पुताई नहीं हुई थी। सज्जन पुत्र बहोरन का शौचालय के अंदर के प्लास्टर की फिनिशिंग ठीक नहीं पाई गई तथा गेट की भी पुताई नहीं हुई थी। धन कुंवर पत्नी मंगल के शौचालय की छत पर अभी पत्थर की पटिया नहीं डाली गई है तथा गेट की भी पुताई नहीं हुई थी। शौचालय की पुताई भी अधूरी पाई गई। राम कुंवर पत्नी सिद्दू सहरिया के शौचालय की छत पर डाली गई पत्थर की पटिया की सीमेंट से चिनाई नहीं की गई है। गेट एवं शौचालय की पुताई अभी नहीं हुई है। कल्पना पत्नी प्रकाश चंद्र के शौचालय का निर्माण चल रहा था। स्ट्रक्चर बन गया है तथा प्लास्टर हो रहा था। बनाए गए गड्ढों में से एक गड्ढे की चौड़ाई निर्धारित मानक से कुछ कम पाई गई। बताया गया कि पत्थर निकल आने के कारण कुछ कम चौड़ाई में गड्ढा खुद पाया है, किंतु उसने गहराई बढ़ा दी है। छोटी बहू पत्नी करतार के शौचालय की पुताई नहीं हुई है। साधना पत्नी अवतार का शौचालय पूर्ण पाया गया, लेकिन अभी पुताई नहीं हुई है और न ही टंकी बनी है। ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देशित दिए गए कि शौचालयों के अवशेष कार्य को 10 दिन के अंदर पूर्ण कराकर सभी शौचालयों की फोटो अपलोड करा दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें