फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

115 लीटर अवैध शराब के साथ पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
कैप्सन - शराब के गढ़ पर दबिश देती पुलिस - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने टकटकी कबूतरा डेरा सहित कई जगह दबिश देकर दो महिलाओं सहित पांच लोगों को 115 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने सात सौ लीटर लहन भी नष्ट किया है। पुलिस ने टकटकी कबूतरा डेरा पर दबिश दी। पुलिस देखकर आरोपी भाग गए। यहां पर पुलिस ने बड़ी मात्रा में लहन नष्ट किया। इसके बाद कृष्ण पाल सिंह पुत्र लाखन सिंह निवासी बड़ाहार को 20 लीटर, कांशीराम कॉलोनी तालबेहट निवासी कुसुम कोरी पत्नी निरंजन को 12 लीटर, हल्की बाई पत्नी भूषण निवासी चौबयाना को 20 लीटर, हरिश्चंद्र अहिरवार पुत्र कोमल प्रसाद निवासी चौबयाना को 15 तथा उदल पुत्र सूरज सिंह निवासी बैदोरा को 50 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ उनकी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें