फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: साइबर अपराधियों ने की 1.12 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के दो क्रेडिट कार्ड से 1.12 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आजादपुरा करीमनगर निवासी भीम कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसका क्रेडिट कार्ड बना हुआ था। 24 जून को उसके क्रेडिट कार्ड से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी करके 87000 रुपये काट लिए। दूसरे एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से 35000 रुपये निकाल लिए गए। यह रुपया भी अलग-अलग रूप में निकाले गए हैं। तहरीर में पीड़ित ने इस मामले की जांच कर पैसे वापस कराए जाने की मांग की। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें