फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मड़ावरा शिक्षा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल संचालकों के खिलाफ होगी एफआईआर
विज्ञापन


मड़ावरा। गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रति सख्त रुख अख्तियार करते हुये बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूल संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराये जाने के निर्देश जारी किये गये हैं। गौरतलब है कि जनपद में कुकुरमुत्तों की तरह उग आये ग़ैरमान्यता प्राप्त स्कूल द्वारा खुलेआम नेशनल बिल्डिंग कोड और नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। क्षेत्र में संचालित तमाम ग़ैरमान्यता प्राप्त स्कूल ऐसे हैं जिनमें न तो मानक अनुसार भवन हैं और न ही अन्य सुविधाएं छात्रों को दी जा रहीं हैं, यहां तक कि विद्यालय में तैनात शिक्षक भी अनिवार्य अहर्ताधारी नहीं है। साथ ही मनमानी फीस वसूलकर स्कूलों के नाम पर अभिभावकों की जेब पर डांका डाला जा रहा है। गाहे-बगाहे ऐसे स्कूलों के प्रकाशित समाचारों एवं विभागीय जांच आख्या का संदर्भ लेते हुये जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारियों को अपने क्षेत्र में संचालित ग़ैरमान्यता प्राप्त स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने साथ ही इन विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों की सूची तैयार कर नजदीकी परिषदीय अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नामांकन कराये के निर्देश जारी किये हैं। मान्यता प्राप्ति के लिये जिन विद्यालयों की फ़ाइल अभी लंबित हैं उन्हें भी किसी भी दशा में छात्रों की कक्षायें संचालित नहीं किये जाने की भी निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में मड़ावरा में गोल्डन किड्स कांवेन्ट स्कूल एवं मदर्स प्राइड कॉन्वेन्ट स्कूल मड़ावरा, एमवी कॉन्वेन्ट स्कूल सिलावन, चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल बिरधा, एवीएम पब्लिक स्कूल, एवं सरस्वती ज्ञान मंदिर जखौरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिये गये हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें