फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंटीनेंस में घंटों रही बिजली गूल, उमस में तड़पे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंटीनेंस से घंटों रही बिजली गुल, उमस में तड़पे लोग
विज्ञापन

- तीन घंटे की जगह पांच घंटे बंद रही पूरे शहर की बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। मेंटीनेंस के लिए की गई तीन घंटे की जगह पांच घंटे पूरे शहर की बिजली गुल रहने से लोग उमस में तड़पते रहे। इसके अलावा हाइवे पर लाइन सुधारने के कार्य होने के चलते विभागीय अधिकारियों द्वारा शटडाउन के दौरान लाइन के पास पेड़ों की छटाई का कार्य भी किया गया।
विज्ञापन

रविवार को विभाग द्वारा सुबह दस बजे से गल्ला मंडी के पीछे हाइवे रोड स्थित 33 केवी लाइन की ऊंचाई बढ़ाने के लिए मेंटीनेंस कार्य किया गया। इसके लिए विभाग द्वारा रोड़ा स्थित 132 केवी विद्युत सब स्टेशन से शटडाउन लिया गया था। सबसे पहले 33 केवी लाइन की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य शुरू किया गया। इसके चलते शहर के फीडर नंबर एक, दो, तीन, चार, पांच, नेहरूनगर, पिसनारी, गोविंदनगर, घंटाघर, तालाबपुरा आदि फीडरों की सुबह दस बजे के बाद से बंद कर दी गई। इसके चलते शहरवासी उमस से तड़प उठे। जबकि विभाग द्वारा पूर्व में ही समाचार पत्रों के माध्यम से सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहने की सूचना की दी, लेकिन जब दो बजे के बाद भी बिजली नहीं आई तो बिजली सब स्टेशन और अधिकारियों के फोन घनघनाने लगे। इसके बाद कुछ फीडरों की बिजली दोपहर तक तीन बजे तक शुरू कर दी गई, लेकिन कुछ फीडरों की बिजली शाम को पौने पांच बजे तक सुचारु की जा सकी। जिसके बाद शहरवासियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें