फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई: सफाई अभियान को आइना दिखा रहा चोक पड़ा नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान को मुंह चिढ़ा रही शहर की सफाई व्यवस्था
विज्ञापन

जनांदोलन का रूप नहीं दे पा रहे प्रशासनिक अफसर
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए चलाया जा रहा अभियान जनांदोलन का रूप नहीं ले सका है। एक ओर प्रशासनिक अफसर सफाई के लिए पसीना बहा रहे हैं, वहीं नागरिक इसे गंभीरता नहीं ले रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण आईटीआई के पास अवरुद्ध पड़ा नाला है। नागरिक इसमें गोबर, राख व मिट्टी डाल रहे हैं।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन पूरे देश में संचालित हो रहा है। जिसके तहत सफाई पर जोर दिया जा रहा है। जहां जनप्रतिनिधि एवं अफसर आम जनता के बीच सड़क पर सफाई कर उन्हें जागरुक करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, सरकारी कार्यालयों में भी फाइलों से धूल हटाई जा रही है। बीते माह से जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ कई जगहों की सफाई कर चुके हैं। उन्होंने सिविल लाइन तृतीय में फूटा बंगला, गोविंद सागर बांध की नहर व गिन्नौट बाग की सफाई की है। वहीं, सिद्दनपुरा वार्ड में भी सफाई का अभियान चलाया है। लेकिन इन्हीं दोनों वार्डों के मध्य सिविल लाइन प्रथम वार्ड में सफाई का बुरा हाल है। यहां आईटीआई के पास रिटायर खंड शिक्षा अधिकारी नाथूलाल शर्मा के घर से लगी नाली पूरी तरह अवरुद्ध पड़ी है। इसमें जगह-जगह गोबर, राख व मिट्टी डाल दी गई है। यदि इसे समय रहते साफ नहीं किया गया तो बरसात में जल भराव की स्थिति होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। उधर, जोनल सेनेटरी अधिकारी आरके लवानिया का कहना है कि इस नाली की पूर्व में सफाई करा चुके हैं। लेकिन, इसे लोगों ने दोबारा बंद कर दिया है। इसकी सफाई कराई जाएगी, साथ ही लोगों को सफाई के महत्व को समझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें