फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएलसी सदस्य बनाएगें परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा को बेहतर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएलसी सदस्य बनाएंगे परिषदीय विद्यालयों को बेहतर
विज्ञापन

डायट में किया गया विचार संगोष्ठी का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
जनपद के परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता को वर्तमान से भी अधिक बेहतर बनाने के लिए जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान में प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी के संदर्भ में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन पर डायट प्राचार्य डॉ. जेपी राजपूत की अध्यक्षता में किया गया।
जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान में प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी के संदर्भ में आयोजित बैठक में विभिन्न विषयों में विद्यालय स्तर पर श्रेष्ठ कार्य करने वाले शिक्षकों और सह समन्वयकों को आमंत्रित किया गया था। बैठक के दौरान प्रोफेशनल लर्निंग कमेटी के गठन इसके उद्देश्य और नियमित अंतराल पर होने वाली बैठकों व उनकी कार्य योजना अभिलेखीकरण के संदर्भ में विस्तार से चर्चा हुई। प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी शिक्षकों का एक ऐसा समुदाय है, जो अपने विषय में और श्रेष्ठ कार्य करने के लिए अधिक उपयोगी वातावरण सृजित करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। इस कार्य के लिए वह अपना अधिक समय व ऊर्जा देते आए हैं और आगे भी देने के लिए तत्पर हैं। ऐसे शिक्षकों के विषय वार वर्गीकरण और उनको अपने विषय में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रेरित करने का काम इस बैठक में किया गया। इस अवसर पर पीएलसी गठन के राज्य स्तरीय दायित्व से जुड़े हुए शिक्षक आलोक श्रीवास्तव व हेमंत तिवारी ने पीएलसी की नियमित अंतराल पर बैठकें आयोजित करने, विषय विशेष की पीएलसी में चयनित किए गए शिक्षक का कार्य एवं व्यवहार, बैठक का एजेंडा, कारवाही एवं श्रेष्ठ सुविधाओं का अभिलेखीकरण करने, श्रेष्ठ प्रस्तुतीकरण की वीडियो प्रेजेंटेशन बनाने के लिए उपयोगी शिक्षण अधिगम सामग्री का संकलन करने और किए जा रहे प्रयासों को सार्वजनिक मंच से साझा करने जैसी विशेष जानकारियां दी गई। इसी क्रम में कृष्ण मुरारी उपाध्याय, अखिलेश गोस्वामी, हरिश्चंद्र नामदेव व अनूप सैनी ने भी पीएलसी गठन के संदर्भ में अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर सामुदायिक सहभागिता पीएलसी सूची के अनंत तिवारी, अखिलेश गोस्वामी गणित विषय की पीएलसी के अंतर्गत सुनील पुरोहित, विकास सिंघई, प्रफुल्ल जैन, हरिश्चंद्र नामदेव, अमृता लोहिया व अनूप सैनी। अंग्रेजी विषय के अंतर्गत प्रशांत लाल, कृष्ण मुरारी उपाध्याय व लछछो कुमारी। सामाजिक विषय के अंतर्गत हरि नारायण चौबे व हिमांशु मिश्रा। विज्ञान विषय के अंतर्गत दीप्ति जैन, संतोष निरंजन, अमित बबेले, अर्चना तिवारी। हिंदी विषय के अंतर्गत दीपा सिंधी, विनीत तिवारी। तकनीकी शिक्षा के अंतर्गत आशीष जैन, कृष्णकांत तिवारी, अभिषेक शर्मा आदि उपस्थित रहे। सभी ने दृढ़ संकल्पित होकर अपने-अपने विषय में शैक्षिक गुणवत्ता व प्रभाविकता बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगली बैठक में जारी होगें सदस्यों के परिचय पत्र
बैठक में यह भी सहमति बनी की प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी की अगली बैठक तक समस्त चयनित सदसश्यों को संस्थान के प्राचार्य की ओर से परिचय पत्र जारी किए जाएंगे। साथ ही विषयबार गठित पीएलसी को सदस्यों को उन की क्रियाशीलता के आधार पर अतिरिक्त दायित्व दिए जाएगे। वहीं प्राचार्य ने बताया कि राज्य स्तरीय के निर्देशों के क्रम में पीएलसी से संबंधित समस्त बैठकों का आयोजन यथासंभव विद्यालय समय के उपरांत अथवा अवकाश के दिनों में किया जाएगा। इसके लिए किसी भी प्रकार का मानदेय देय नहीं है। इसके सदस्यों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है, लेकिन समर्पित भाव से कार्य करने वाले उन शिक्षकों को जो विद्यालय के अतिरिक्त समय दे सके उन्हें ही इसमें प्रमुख दायित्व दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें