डुंगरासन माता मेले की तैयारियां हुईं पूर्ण
डोगरा खुर्द (ललितपुर)। नाराहट क्षेत्र स्थित डोगराखुर्द गांव में पहाड़ी स्थित प्राचीन डुंगरासन माता मंदिर के प्रांगण में 18 से 27 अप्रैल तक लगने वाले भव्य मेला की तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। मेला प्रांगण व पहाड़ी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। बिजली पानी भोजन की व्यवस्था की गई है।
मुख्य सहयोगी अजय प्रताप सिंह मजलेराजा ने बताया कि दुकानदारों को निशुल्क बिजली पानी भोजन की व्यवस्था की गई है। वैदिक काल में साधु संत जंगलों में घास फूस का आश्रम बनाकर रहते थे। इसी प्रकार कुटियो को तैयार करवाया जा रहा है। इसमें आधुनिक सुविधाओं का ख्याल रखते हुए मनमोहक कुटिया बनवाई जा रही हैं। यहां हरिद्वार, प्रयाग राज कुम्भ जैसी व्यवस्थाएं देखने को मिल रही है।