फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में पार्षदों के सहयोग से चलेगा टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षदों के सहयोग से चलेगा टीकाकरण अभियान
विज्ञापन

ललितपुर।
सघन मिशन इंद्र धनुष को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को नगर पालिका के सभागार मेें सदर विधायक रामरतन कुशवाहा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभियान के अंतर्गत चलाए जाने वाले टीकाकरण अभियान में पार्षदों से सहयोग मांगा है।
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष बैठक के दौरान बताया गया कि आठ से 18 जनवरी तक सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान में उन क्षेत्रों में जो कि रिक्त उपकेंद्र उन उपकेंद्रों में जहां पर पिछले तीन महीनों में नियमित टीकाकरण सत्र नहीं हुआ है, टीकाकरण से कम आच्छादन वाले क्षेत्र, अतिसंवेदनशील क्षेत्र जैसे घुमंतु आबादी, शहर में मलिन बस्तियां जिनमें पलायन की स्थिति है या जिन क्षेत्रों में खसरे जैसी बीमारी का प्रकोप हुआ है। इस अभियान में सदर विधायक द्वारा आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता और एएनएम को निर्देशित किया गया है कि अभियान से पूर्व लाभार्थी सूची संबंधित पार्षदों को उपलब्ध करा दी जाए। जिससे अभियान में कोई भी बच्चा और गर्भवती महिलाएं टीकाकरण से वंचित न रहें। शहरी क्षेत्र के उन मुहल्लों में विशेष रूप से नेहरूनगर, लेड़ियापुरा, कंप्लेट कालोनी नदीपुरा, कसाईमंडी, खिरकापुरा, विष्णुपुरा, रावतयाना जैसी मलिन बस्तियों में पार्षदों से विशेष सहयोग की अपेक्षा की। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि इस अभियान में कुल 1143 टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया है। इसके लिए कुल लक्षित शून्य से दो वर्ष के बच्चे 10,045 और कुल लक्षित गर्भवती महिलाएं 2561 है। यह अभियान को पूरे देश में कुल 117 जिलों और 57 शहरी क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य पूर्ण प्रतिरक्षित बच्चों और गर्भवती महिलाओं को 90 प्रतिशत से अधिक प्रतिरक्षित करना है। इस बैठक में अधिशासी अधिकारी अवनींद्र कुमार, डॉ. जेएस बख्सी, डॉ. राजेश भारती, पार्षद पंकज जैन, रामवती रजक, मुकेश रजक, रामबाबू यादव, कृष्ण कुमार पंथ, पूजा ग्वाला, रोहित राठौर, रजनी रजक, उदय प्रताप पटेल, भारत भूषशण चैरसिया, अफजुल रहमान, नाजिया रजा मुस्तफा खा, मंजू लवली शर्मा, कुंजलता कुशवाहा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें