फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए जारी हो रहे सर्कुलरों से व्यापारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नए आदेश निर्देशों से व्यापारी परेशान
विज्ञापन

ललितपुर। जगदीश मंदिर धर्मशाला में जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में जीएसटी सिस्टम एवं आए दिन जारी हो रहे नए सर्कुलरों से पैदा हो रही समस्या पर विचार- विमर्श किया गया।
विज्ञापन

प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र मयूर ने कहा कि बैंकों द्वारा सिक्कों को जमा नहीं करने को लेकर जिलाधिकारी से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि सभी बैंकों को सिक्के जमा करने के निर्देश जारी किए गए हैं, जो बैंक सिक्कों को जमा नहीं करेगा उनके खिलाफ आरबीआई एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सिक्के जमा नहीं करने वाले बैंकों के खिलाफ प्रतिवेदन देने को भी कहा है। इसके अलावा जिला पंचायत द्वारा वसूले जा रहे संपत्ति एवं विभव कर के संबंध में भी चर्चा की गई है। अंत में चार लाख रुपये की टप्पेबाजी की घटना का खुलासा करने की मांग की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, नरेंद्र कड़ंकी, अशोक अनौरा, लखन अग्रवाल, प्रीतम सराफ, जिनेंद्र पंसारी, महेश सतभैया, सुरेंद्र अनौरा, संजीव कप्तान, विनय जड़ी बूटी, अज्जू बाबा, संतोष साहू, प्रसन्न सिमरा, संजय खन्ना, धर्मेश गुढ़ा, अशोक जखौरा, महेश जैन, अवध बिहारी उपाध्याय, राजीव पटवारी, पंकज बिरधा, उपेंद्र एंजिल, संजीव जैन आदि उपस्थित रहे। संचालन संयुक्त महामंत्री अभय जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें