फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का असर, दो से पांच घंटे तक लेट चल रही कई ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे का असर, दो से पांच घंटे तक लेट चल रही कई ट्रेन
विज्ञापन

ललितपुर।
पंजाब, दिल्ली और उत्तराखंड में घना कोहरा होने के कारण इसका सबसे अधिक असर अप रूट की ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा है। अधिकांश ट्रेन दो से पांच घंटे तक लेट पहुंच रही हैं। रात को आने वाली कई ट्रेन कई घंटों तक लेट होने से यात्रियों को प्लेटफार्म पर परेशान होना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को अप रूट की झेलम, पुष्पक, राप्तीसागर, कुशीनगर, पठानकोट व मालवा समेत कई ट्रेन घंटों लेट रहीं। जबकि डाउन रूट की राप्तीसागर,उत्कल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

ललितपुर रेलवे स्टेशन पर अप और डाउन रूट पर दोनों ओर से साठ यात्री ट्रेनों का ठहराव होता है। ललितपुर से भोपाल, मुंबई, इंदौर, अहमदाबाद, जबलपुर, गुना, नई दिल्ली, इलाहाबाद, लखनऊ व खजुराहो रूट पर यात्रा के लिए विभिन्न एक्सप्रेस, सुपरफास्ट व पैसेंजर संचालित होती हैं। जाड़े के मौसम में इस समय पंजाब, दिल्ली उत्तराखंड में घना कोहरा होने के कारण ट्रेनों की रफ्तार भी प्रभावित हो गई है। जिसके चलते बृहस्पतिवार को ललितपुर में ठहराव वाली अप रुट की ट्रेन 11078 झेलम एक्सप्रेस 3.23 घंटा, 12533 पुष्पक एक्सप्रेस 2.43 घंटा,12511 राप्तीसागर एक्सप्रेस 4.28 घंटा, 18478 उत्कल एक्सप्रेस 3.42 घंटा, 12138 पंजाबमेल एक्सप्रेस 1.18 घंटा, 11016 कुशीनगर एक्सप्रेस 2.24 घंटा, 11058 पठानकोट एक्सप्रेस 3.54 घंटा, 12722 दक्षिण एक्सप्रेस 2.13 घंटा, 19920 मालवा एक्सप्रेस 4.42 घंटा, 22182 नईदिल्ली-जबलपुर एक्सप्रेस 1.40 घंटा, 12184 प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस 2.46 घंटा और 12410 गोंडवाना एक्सप्रेस 1.38 घंटा लेट रहीं। वहीं डाउन रुट की झांसी की ओर जाने वाली ट्रेन 12512 राप्तीसागर एक्सप्रेस 3.38 घंटा, 12715 सचखंड एक्सप्रेस 1.09 घंटा, 18477 उत्कल एक्सप्रेस 2.34 घंटा, 19165 साबरमती एक्सप्रेस 1.33 घंटा, 11015 कुशीनगर एक्सप्रेस 1.30 घंटा व 11057 पठानकोट एक्सप्रेस 1.35 घंटा लेट रहीं। हालांकि देर शाम व रात वाली ट्रेनों के और भी अधिक समय तक लेट होने की संभावना जताई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें