फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपासी में संक्रामक बीमारी, स्वास्थ्य टीम ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कपासी में फैली संक्रामक बीमारी
विज्ञापन


ललितपुर। धौर्रा क्षेत्र के कपासी गांव में संक्रामक बीमारी चिकन पॉक्स (छोटी माता) फैल गई है। यहां हर तीसरे घर में चिकन पॉक्स की बीमारी से लोग जूझ रहे हैं। करीब छत्तीस लोग इस बीमारी की गिरफ्त में हैं।
शहर मुख्यालय से करीब 33 किलोमीटर दूर स्थित कस्बा धौर्रा के आगे अति पिछड़े इलाके ग्राम कपासी में चिकन पॉक्स बीमारी का कहर है। करीब पंद्रह से बीस दिन पहले यहां कुछ बच्चों में खासकर छोटे-छोटे लाल दानेदार निशान शरीर पर उभर आए थे। इस पर शुरुआत में लोगों द्वारा देशी व घरेलू उपचार के साथ झाड़ फूंक के उपाय भी किए, लेकिन दो सप्ताह बाद भी इस बीमारी से लोगों को राहत तो मिली ही नहीं, साथ ही यह बीमारी अन्य कई लोगों में भी तेजी के साथ बढ़ने लगी। पिछले सप्ताह जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां एक स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को उपचार के साथ ही साफ-सफाई के साथ रहने के लिए प्रेरित किया था, ताकि बीमारी दूूर हो सके। लेकिन, अब यह बीमारी इस गांव में विकराल रुप धारण करती जा रही है और अब तक यहां करीब दो दर्जन लोगों में इस बीमारी के फैलने की जानकारी प्राप्त हुई है। इसकी जानकारी मिलने पर सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रताप सिंह के निर्देश पर एक टीम कपासी के लिए रवाना हो गई और लोगों को पर्याप्त उपचार प्रदान किया। हालांकि, स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों द्वारा भी यहां लोगों को प्राथमिक उपचार के साथ सावधानियों की जानकारी प्रदान की गई। प्राथमिक स्तर की जांच में कुछ बच्चों में नीजल्स यानि खसरा और कुछ बच्चों में चिकन पॉक्स के अलावा कुछ में खांसी, बुखार की शिकायत पाई गई है। टीम द्वारा उक्त बीमारी का परीक्षण कर जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है और यहां पर्याप्त उपचार के इंतजामों में चिकित्सकों की टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---बॉक्स---
यह हैं चिकन पॉक्स के लक्षण
चिकन पॉक्स एक संक्रामक बीमारी है और संक्रमित पदार्थों को सांस के साथ अंदर जाने से फैलती है। छोटी माता (चिकन पॉक्स) के संक्रमण से पूरे शरीर में फुंसियों जैसी चक्तियां विकसित हो जाती हैं, जो दिखने में खसरे की बीमारी की तरह भी लगती है, इस बीमारी में पूरे शरीर में खुजली करने का बहुत मन करता है। चिकन पॉक्स का संक्रमण महामारी की तरह फैलता है। इस बीमारी के प्रमुख लक्षणों में लाल, उभरे दोदरे से प्रारंभ होना, दोदरे फफोलों में बदलना, मवाद से भरना, फूटना और खुरदरे पड़ना प्रमुख रूप से चेहरे, खोपड़ी और रीढ़ पर दिखाई देते हैं। हाथों, टांगो पर भी यह होते हैं। तेज खुजली होना, कमर में तेज दर्द होना, सीने में जकड़न होना इसके मुख्य लक्षण हैं।

रिपोर्ट के आधार पर बनेगी रणनीति
कपासी गांव में संक्रामक बीमारी की सूचना पर एक टीम उपचार के लिए तत्काल भेज दी गई है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
डा.प्रताप सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें