फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने रंग में लौट आया शहर का अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने रंग में लौट आया शहर का अतिक्रमण
विज्ञापन

दीपावली के लिए दुकानदारों ने फुटपाथ पर बढ़ा ली दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
दीपावली पर्व पर शहर के बाजारों में अतिक्रमण पूरी तरह पुराने रंग में लौट आया। इस समय दुकानदारों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकान से करीब चार-पांच फीट आगे तक सामान लगा लिया है, जिससे बाजारों से फुटपाथ पूरी तरह गायब हो गया है। राहगीर फुटपाथ छोड़ बीच सड़क पर पैदल चलने को मजबूर हैं।
शहर में अतिक्रमण की समस्या का अब तक स्थायी समाधान नहीं ढूंढा जा सका है। जब भी प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करता है तो इसके कुछ ही दिनों में चिह्नित स्थलों पर अतिक्रमण पुन: वापस पसर जाता है। वर्तमान में त्योहार का सीजन आ गया है। इसे ध्यान में रखकर फुटपाथी एवं स्थायी दुकानदारों ने अपन दुकानें सजा ली हैं। स्टेशन से लेकर नदीपार तक फुटपाथ पर जगह-जगह अतिक्रमण हो गया है। इसी तरह लोहा पीतल बाजार में तीन-चार फीट सड़क पर दुकानें आगे आ गई हैं। घंटाघर में नगर पालिका परिषद कार्यालय से सटी गली को ही एक दुकानदार ने अवरुद्ध कर दिया है। इसके आसपास भी दुकानें सजी हुई हैं। ऐसे में दूर से गली नजर ही नहीं आ रही है। इसके अतिरिक्त घंटाघर से महावीर प्याऊ के मध्य बीच सड़क पर दीपावली पूजा की सामग्री बेची जा रही है। इस कारण चार पहिया वाहन जैसे-तैसे यहां से निकल पा रहे हैं। मंगलवार को बाजार में खरीदारों की संख्या अधिक होने से कई जगह जाम जैसे हालात बने रहे। बाजार में खरीदारी करने से लोगों को अपने वाहन पार्क करने में दिक्कत आई। किसी से सड़क किनारे वाहन खड़े कर दिए तो जहां जगह दिखी वहां वाहन टिका दिए। सुपर मार्केट में दुकानदारों ने डामर वाली सड़क को सीमा मानते हुए दुुकान आगे बढ़ाई। इस तरह दुकान से हटकर करीब छह फुट तक सामान आगे रखा। दिलचस्प बात यह रही कि दुकानदार दुकान में न बैठकर अतिक्रमण वाले स्थल पर दुकानदारी करते दिखे। एसडीएम सदर महेश प्रसाद दीक्षित, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अवनींद्र कुमार ने इसकी वास्तविक स्थिति जानने के लिए बाजार का निरीक्षण किया। उनके साथ सीओ सदर हिमांशु गौरव भी रहे। अफसरों ने स्टेशन, सदनशाह, घंटाघर आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। इसके उपरांत करीब शाम छह बजे से तिपहिया एवं चार पहिया वाहनों को शहर के अंदर जाने से रोक दिया। एलआईयू आफिस के पास तिपहिया वाहनों के लिए स्टेंड बना दिया गया। जिससे बाजार में जाम जैसी स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन


फोटो 06,07
कैप्सन- महावीर प्याऊ के पास सड़क पर पोस्टर बेचता बच्चा, 2. घंटाघर पर कॉटन बेचते बच्चे।

बच्चे भी कर रहे दुकानदारी
जब भी त्योहारी सीजन आता है तो बच्चे भी दुकानदार बन जाते हैं। ऐसा ही नजारा मंगलवार को रहा। शाही मार्ग पर बैठे बच्चे लक्ष्मी जी के पोस्टर, ग्वालन एवं कुछ बच्चे कॉटन बेचते दिखाई दिए। पढे़ लिखे व्यक्ति भी इनसे खरीददारी करते रहे।

फोटो 9
कैप्सन- प्रधान डाकघर के पास सड़क पर बैठे आवारा जानवर

धनतेरस पर्व होने के कारण पहले से ही बाजार में जाम जैसे हालात बने हैं, उस पर आवारा जानवर और भी मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। वाहन चालकों को बाजार आने-जाने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

........
हटाया जाएगा अतिक्रमण
शहरवासियों को अतिक्रमण की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त वाहनों के पार्किंग के लिए स्थलों के चिह्नींकरण के प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में कुछ सार्थक परिणाम सामने आ सके हैं।
महेश प्रसाद दीक्षित
एसडीएम सदर ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें