फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 को जीएसटी के संबंध में विशाल सेमीनार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जीएसटी के लिए विशाल सेमिनार कल
ललितपुर। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक सेक्टर अध्यक्ष उदयभान सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा 22 अगस्त को सुबह 11 बजे परिणय वेंक्वेट हाल में जीएसटी के संबंध में विशाल सेमीनार व बैठक करने का निर्णय लिया गया। जीएसटी अधिकारियों, कर अधिवक्ता एवं व्यापार मंडल के साथ संयुक्त रूप से की गई है। इस अवसर पर पवन जैन, पुष्पेंद्र जैन, बिल्ला अरुण मोदी, राजीव गमचारी, अतुल साहू, ब्रजेंद्र साहू, रामप्रकाश साहू, बाबू झा, मो. कलीम, अशोक शिवाजी, जाविर खां, रिंकू जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिवस
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 73वां जन्म दिवस कंप्यूटर युग के जनक के रूप में जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय पर मनाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी का कार्यकाल में संचार क्रांति सहित अनेकों निर्णय देशहित में किए जो वर्तमान में परिलक्षित हो रहे हैं। इसके बाद अंत में सभी कांग्रेसियों ने उत्कल एक्सप्रेस की दुखद दुर्घटना में मृत व्यक्तियों की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की व सभी ने रेलमंत्री के इस्तीफे की मांग की। इस मौके पर अजय तोमर, बिट्टू राजा, वीरेंद्र, राम नरेश दुबे, मुकेश रजक, मुकेश, देशपत कुशवाहा, राहुल किशोर, जगभान सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें