फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने का चलेगा विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने का चलेगा विशेष अभियान
विज्ञापन

ललितपुर। नगर क्षेत्र में पसरे अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्यक्रम तैयार कर लिया गया है। इसके तहत 20 से 31 जुलाई तक अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत 20 जुलाई को चंदेरी नाका से होगी।
नगर पालिका परिषद के अंतर्गत पसरे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में अभी तक रस्म अदायगी बरती गई। नतीजा यह हुआ कि शिकायत कर्ताओं ने तहसील समाधान दिवस, थाना दिवस, नगरीय समाधान दिवस, जन सुनवाई व आईजी आरएस पर शिकायत करना आरंभ कर दिया। मजबूरन, पालिका को शिकायतों के मद्देनजर अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान का कार्यक्रम बनाना पड़ा। 20 से 31 जुलाई तक चलने वाले अभियान का नोडल अधिकारी वरिष्ठ कर निर्धारण अधिकारी अनिल कुमार अरुण को बनाया गया है। 20 जुलाई को चंदेरी नाके से जिला चिकित्सालय के सामने से होते हुए डायट तक व नवीन तहसील रोड नहर पुलिया तक, 21 जुलाई को चंदेरी नाके से जिला चिकित्सालय के सामने अभिलाषा पेट्रोल पंप तिराहा होते हुए घुसयाना बस स्टैंड तक, झांसी रोड पानी की टंकी तक, बाइस जुलाई को तुवन चौराहे से गेंदालाल पेट्रोल पंप होते हुए घंटाघर तक व सदर कांटा होते हुए झांसी रोड पानी की बड़ी टंकी तक, चौबीस जुलाई को घंटाघर से शनीचरा चौराहा से होकर आजाद चौक तक, पच्चीस जुलाई तक सुपर मार्केट का संपूर्ण क्षेत्र व नझाई गेट से चंद्रा होटल होते हुए ललित टाकीज के सामने का संपूर्ण क्षेत्र घंटाघर तक व वाटर वर्क्स तक, छब्बीस जुलाई को तुवन चौराहा से वर्णी चौराहा होकर गुरूनानक धर्मशाला तक, सत्ताइस जुलाई को वर्णी चौराहा से रेलवे स्टेशन होकर रेलवे क्रासिंग तक, अट्ठाइस जुलाई को तुवन चौराहा से सांई बाबा रोड होकर वाटर वर्क्स के सामने तक व तालाबपुरा चौराहे से होकर शनीचरा चौराहे तक, उन्तीस जुलाई तक शनीचरा चौराहे से संपूर्ण कटरा बाजार का क्षेत्र, साड़ी वाली लाइन, विसातखाना, परसठ लाइन तक, इक्तीस जुलाई को आजाद चौक से नदीपुल होकर कैलगुवां बाइपास, नेहरू महाविद्यालय तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी/एसडीएम सदर महेश प्रसाद ने पुलिस बल उपलब्ध कराने के लिए पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध होर्डिग्स पर नपा मौन
पिछले दिनों अवैध होर्डिग्स हटाने के लिए पांच दिवसीय कार्यक्रम बनाया गया था, जिसमें केवल एक दिन अभियान चल सका था। इस दौरान छोटे कट होर्डिग्स हटाए गए थे। उसके बाद से नगर पालिका परिषद ने अवैध होर्डिग्स को पलटकर नहीं देखा है। नागरिकों का कहना है कि कहीं अवैध होर्डिग्स के अभियान की तरह ही हश्र इस विशेष अभियान का न हो जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें