फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सुम्मेरा तालाब पर 11 हजार दीप जगमगाए

विज्ञापन
दीपों से जगमग होते सुम्मेरा तालाब के घााट। संवाद
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में देव दीपावली का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के मध्य स्थित सुम्मेरा तालाब के घाटों पर कुल 11 हजार दीपक प्रज्वलित किए गए और भव्य गंगा आरती हुई। ललितपुर जागरूकता अभियान संगठन ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

देव दीपावली पर बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने घाटों पर दीप जलाए तथा श्रद्धा अनुसार पांच, 11 और 21 दीप प्रज्वलित कर आरती की। संगठन ने तालाब परिसर स्थित श्रीनृसिंह मंदिर में गंगा आरती आयोजित की। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन, संगठन के विवेक जैन, बीके अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल तथा भाजपा महिला मोर्चा की संध्या पाठक, शिवानी पाठक, अर्चना मालवीय, काव्या सिंह, पिंकी पाठक और अनीता साहू ने भाग लेकर श्रद्धालुओं के साथ सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें