ग्राम सिंदवाहा में वैक्सीन लगवाने के लिए जागरुक करते लोग
- फोटो : LALITPUR
डोंगराखुर्द/सिंदवाहा। विकासखंड महरौनी अंतर्गत ग्राम सिंदवाहा में प्राथमिक विद्यालय दो में उपजिलाधिकारी दीपिका मेयर इंचार्ज खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और राजस्व टीम सदस्यों ने ग्रामीणों से कोविड वैक्सीन लगवाने की अपील की, साथ ही ग्रामीणों को वैक्सीन से होने वाले लाभ को विस्तृत ढंग से समझाया गया। उन्होंने कोरोना महामारी से बचाव हेतु फेस मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने और बार-बार हाथ धोने की सलाह दी। वैक्सीन ही इस जंग से जीतने का प्रमुख हथियार है। इस मौके पर स्वास्थ्य टीम द्वारा गांव में 18 वर्ष से अधिक 44 आयु के व्यक्तियों व महिलाओं को वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया। इस दौरान कुल 110 ग्रामीणों ने वैक्सीन लगवाने में रुचि दिखाई। इस दौरान राजेश कुमार चिकित्सक अधीक्षक, अर्पिता, श्याम द्विवेदी, पीएन सोनी, रामकुमार, अभय प्रताप, जीशान उल्मानी, अमित नायक, ममता, शकुन्तला, प्रेमकुमारी, सम्भू नायक, प्रियंका भौड़ेले, तारा बाई, मौनू राजा उपस्थित रहे।