फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंडई बांध से 11 गांवों के पांच हजारों को मिलेगा सिंचाई और पीने का पानी

विज्ञापन
betwa river.jpg 2.jpg - फोटो : betwa river.jpg 2.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। बुंदेलखंड की प्रसिद्ध धसान नदी की सहायक नदी पर बने बंडई बांध से जिले के 11 गांवों के पांच हजार किसानों की 3,025 हेक्टेयर जमीन को जहां सिंचाई का पानी मिलेगा, वहीं इन गांवों के लोगों का पेयजल का संकट दूर होगा। वर्ष 2013-14 में शुरू हुआ बांध का काम सात वर्ष में पूरा हुआ है।
विज्ञापन

इस परियोजना से 11 ग्रामों धौरीसागर, पिसनारी, टोरी, देवरा, हंसरा, सेमरखेड़ा, बम्हौरीखुर्द, मानपुरा, मर्रोलीमाफ, गिरार एवं भीकमपुर के किसान लाभान्वित होंगे। ग्रामवासियों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इसके अतिरिक्त ललितपुर में 5.21 करोड़ की एक अन्य परियोजना सीवेज एवं सेप्टेज प्रबंधन एफएसटीपी- 21 केएलडी का भी शिलान्यास किया। इस प्रकार मुख्यमंत्री ने 582.07 करोड़ रुपये लागत की कुल 42 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें