फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही परिवार के चार सदस्य समेत 11 संक्रमित

विज्ञापन
कोरोना - फोटो : ??????
विज्ञापन
ललितपुर। वैश्विक बीमारी कोरोना संक्रमण का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में शुक्रवार को एक ही परिवार के चार सदस्य समेत 11 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढकर 188 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। 24 घंटे में 11 संक्रमित नए मरीज सामने आए हैं। इनमें एक ही परिवार के चार सदस्य मोहल्ला छत्रसालपुरा निवासी 26 वर्षीय व्यक्ति, 51 वर्षीय व्यक्ति, 42 वर्षीय व्यक्ति व एक 15 वर्षीय बालिका शामिल हैं। मोहल्ला छत्रसाल का ही 68 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। मोहल्ला महावीपुरा निवासी 45 वर्षीय महिला व रेलवे कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मोहल्ला तालाबपुरा निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति, आजादपुरा निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पटसेमरा निवासी 23 वर्षीय महिला, ब्लॉक जखौरा के अंतर्गत ग्राम दैलवारा निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाएं गए हैं।
इनको उपचार के लिए तालबेहट के एल-1 अटैच हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। नए संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए लोगों की कुंडली खंगाली जा रही है। इन्हें चिह्नित कर सैंपल कराया जाएगा।
विज्ञापन

109 व्यक्तियों के लिए गए सैंपल
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना संक्रमितों की संपर्क में आए 109 व्यक्तियों के सैंपल लिए हैं। इनमें से एक पॉजिटिव है। 108 की रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं, 13 से 23 जुलाई तक के 1050 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है।
शुक्रवार को 11 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इनमें किसी में लक्षण नहीं है। सभी को तालबेहट एल-1 अटैच हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। - डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें