फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 अंकों के कोड से पहचाने जाएंगे स्कूल

Sat, 12 Sep 2015 12:44 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर (ब्यूरो)। राजकीय इंटर कालेज के सभागार में शिक्षकों को आंकड़ा संग्रह प्रपत्र भरने के गुर सिखाए गए। संदर्भदाता ने कहा कि सांख्यिकी प्रपत्र में 11 अंकों का विद्यालय संकेत कोड भरना होगा। यदि विद्यालय का कोड नहीं है, तो उसे अमान्य श्रेणी में मान्य लिया जाएगा।
विज्ञापन



संदर्भदाता अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि आंकड़ा संग्रह प्रपत्र भरने से पूर्व जिला शैक्षिक सूचना प्रणाली साफ्टवेयर  प्रयोगकर्ता पुस्तिका का अवलोकन जरूर कर लें। इस प्रपत्र में विद्यालय के छात्रांकन से लेकर उपलब्ध संसाधनों का विवरण दर्ज करना होगा। साथ ही विद्यालय की श्रेणी के विकल्प का भी चयन करना होगा। उन्होंने प्रपत्रों पर शुद्ध एवं सत्यपरक आंकड़ों को भरने पर बल दिया। इधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे ने बताया कि ब्लाकस्तर पर भी एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। इसमें न्याय पंचायतवार शिक्षकों को प्रतिभागी बनाया जाएगा। इस प्रकार ब्लाक बार में 21, 22, 23 को, बिरधा में 19, 21, 22 को, जखौरा में 14, 15, 16 महरौनी में 18, 19, 21, मड़ावरा में 16, 18, 19, तालबेहट में 15, 16, 18, 19 को और नगर क्षेत्र में 12,14,15 को एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित होगा। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें