ललितपुर। मंगलवार को 1,730 व्यक्तियों के कोविड- 19 के सैंपल लिए गए। जांच रिपोर्ट में 11 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सेंटरों से 1,730 व्यक्तियों के सैंपल लिए थे। इनमें 653 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गएं। ट्र-ूनॉट किट से छह सैंपल लिए और एंटीजन किट से 1,071 सैंपल लिए गए। इनमें आरटीपीसीआर जांच में दो, ट्रू-नॉट किट से एक और एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में आठ व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों में शहर के मोहल्ला वंशीपुरा और अजीतापुरा निवासी एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम गुंदरापुर निवासी तीन, तालबेहट निवासी दो, ब्लॉक बार के ग्राम बुरागांव निवासी दो, ग्राम ककरेला और साढ़ूमल निवासी एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।
--------
2,925 पहुंचा संक्रमण का आंकड़ा
जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 2,925 पहुंच गया है। इनमें 44 व्यक्तियों की मौत हो चुकी और 2,814 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 67 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। बीते पांच दिन से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1,876 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
-------
मंगलवार को लिए गए सैंपलों की जांच में 11 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों को उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
- डा. मुकेश चंद्र दुबे
प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी