बाहर से आए लोगों की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
- फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा में बाहर से आए 104 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। सभी को 14 दिन तक घरों से बाहर नहीं निकलने को कहा गया।
चिकित्साधीक्षक डॉ. विशाल पाठक ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को शाम चार बजे तक दिल्ली सहित अन्य राज्यों से आए 104 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस से संबंधित कोई भी लक्षण नहीं पाया गया। बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों को अपने घर पहुंचने के बाद 14 दिन तक अपने घर में रहने की हिदायत दी गई। कोई समस्या होने पर 108 एंबुलेंस को कॉल करने अथवा अस्पताल में आकर दिखाने सहित ग्राम की आशा और ग्राम प्रधान को सूचित करने की सलाह दी गई।