फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा श्रद्घा का सैलाब, निकली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
विज्ञापन

ललितपुर। हनुमान जन्मोत्सव पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सड़कों पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। बूूढ़े बब्बा मंदिर की ध्वज पताकाओं के तुवन मंदिर प्रांगण पहुंचते ही अखाड़ों के हैरतअंगेज करतब के बीच शोभायात्रा निकाली। पूरा शहर भगवा रंग में नजर आया। शोभायात्रा में हर कोई माथे पर तिलक, हाथों में तलवार, भाला और जय हनुमान के जयघोष की गूंज के साथ बढ़ता दिखाई दिया।
श्री रामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति द्वारा श्रीहनुमान जन्मोत्सव पर्व पर बृहस्पतिवार की शाम को श्री सुंदरकांड पाठ से शुरूआत की। रात्रि 12 बजे श्रीहनुमानजी का जन्म एवं महाआरती हुई। गयाप्रसाद शास्त्री, जगदीश पाठक, सोनू पाठक ने हवन पूजन और श्रीतुवन सरकार के श्रृंगार दर्शन कराए। भगवान के समक्ष अखाड़ों का प्रदर्शन और ध्वज पताकाएं मंदिर से स्पर्श कर आगे बढ़े। आकर्षण सभी अखाड़े रहे, जिनमें नवयुवक से लेकर बुजुर्ग तक शरीर सौष्ठव, तलवार, लाठी, भाला, गदा, बाईक स्टंट कर रहे थे। सावरकर चौक पर भारत सेवा मंडल के पहलवानों द्वारा चेयर बैलेंस का प्रदर्शन किया। इस मौके पर श्रीहनुमान दल अखाड़ा, श्रीभारत सेवा मंडल व्यायामशाला, श्री कंचन व्यायामशाला, श्रीआजाद व्यायामशाला, श्रीलवकुश व्यायामशाला, श्रीकौशल किशोर व्यायामशाला, श्रीदुश्मन फटकार व्यायामशाला, श्रीरामराजा, श्रीहनुमान धारा, श्रीविष्णुपुरा गुरुकुल, श्रीसंकट मोचन, श्रीमहाकाल अखाड़ा के सभी पहलवान चल रहे थे। जगह-जगह सामाजिक संगठनों व श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा श्रीतुवन मंदिर से शुरू होकर नझाई बाजार गेट, सदरकांटा, पानी की बड़ी टंकी, तलैयापुरा, महावीरपुरा, रावरपुरा, चौबयाना रघुनाथजी मंदिर, नदीपुरा, सावरकर चौक, घंटाघर होते हुए देर रात को वापस तुवन मंदिर पहुंची, जहां समापन किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष बृजेश चुतर्वेदी, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, श्यामाकांत चैबे, जगदीश पाठक, राजेश दुबे, रत्नेश तिवारी, सपा प्रत्याशी श्यामसुंदर सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी शिवचरण कुशवाहा, भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा, वीके सरदार, डॉ. प्रबल सक्सेना, मुन्नालाल त्यागी, हरविंदर सलूजा, भरत रिछारिया, सुधांशु शेखर हुंडैत, ललित कौशिक, रविकांत तिवारी, महेंद्र दीक्षित सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

श्रीरामकथा आज से
20 से 24 अप्रैल तक कथा व्यास नरहरिदास महाराज अयोध्या संगीतमय श्रीरामकथा का तुवन प्रांगण में शाम सात बजे से सुनाएंगे।

वाहन रैली निकाली
बजरंग दल द्वारा हनुमान जयंती पर्व पर तुवन मंदिर से वाहन रैली निकाली। इसमें प्रांत सहमंत्री भगवान सिंह बुंदेला, बृषभान भारद्वाज, अमर सिंह गौर, सज्जन कुमार शर्मा, आशीष चौबे ने ध्वज फहराया। रैली का संचालन विजय साहू, शुभम कौशिक, अभिषेक निरंजन ने किया। इस मौके पर अंशुल झा, मनोज साहू, संकेत चौरसिया, अनुज चतुर्वेदी, रवि कुशवाहा, नीलेश ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पाल समाज ने की पुष्पवर्षा
श्रीहनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा में पाल समाज ने तुवन चौराहा पर पुष्प वर्षा की और शरबत पिलाया। दयाराम पाल, कमल पाल, प्रकाश पाल, सुखनंदन पाल, दिनेश पाल, महेश पाल, कुंदन पाल, पाल समाज समिति के अध्यक्ष बालचंद पाल, पाल बघेल धनगर समाज के अध्यक्ष करन पाल, सुरेंद्र पाल, भरत पाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें