शताब्दी चार घंटे, गोंडवाना 21 घंटा और अटारी 31 घंटा लेट
ललितपुर।
उत्तरी क्षेत्र में घना कोहरा पड़ने के चलते अप रूट की सभी ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं, जबकि कुछ ट्रेन केंसिल रही तो कुछ ट्रेन इतनी लेट रहीं कि अगले दिन शाम तक ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इससे रेलवे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, रोजाना यात्रा करने वाले अप डाउन यात्रियों को अधिक परेशान होना पड़ा। शुक्रवार को यह स्थिति रही कि शताब्दी एक्सप्रेस चार घंटे, सचखंड 14.32 घंटे लेट रही। जबकि बृहस्पतिवार को आने वाली अटारी एक्सप्रेस 31 घंटे लेट होकर तो वहीं बहुत सी रात वाली ट्रेन दूसरे दिन शुक्रवार को ललितपुर पहुंची। वहीं, गोंडवाना और पातालकोट कैंसिल रही। इसका असर बहुत सी डाउन रूट की ट्रेनों पर भी पड़ा।
शुक्रवार को आने वाली अप रुट की ट्रेनों में निजामुद्दीन एक्सप्रेस 5.34 घंटा, पुष्पक एक्सप्रेस 6.34 घंटा, मालवा एक्सप्रेस 9.52 घंटा, लखनऊ लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 8.52 घंटा लेट, अमृतसर कुर्ला एक्सप्रेस 11.15 घंटा, दक्षिण एक्सप्रेस 9.19 घंटा, साबरमती एक्सप्रेस 7.54 घंटा, कुशीनगर एक्सप्रेस 6.19 घंटा, शताब्दी एक्सप्रेस चार घंटा, पंजाब मेल एक्सप्रेस 8.48 घंटा, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटा, समता एक्सप्रेस 3.08 घंटा, झेलम एक्सप्रेस छह घंटा, सचखंड एक्सप्रेस 14.32 घंटा, श्रीधाम एक्सप्रेस पांच घंटा की देरी से ललितपुर स्टेशन पहुंचीं। वहीं शुक्रवार को गोंडवाना और पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहीं। जबकि बृहस्पतिवार की सुबह आने वाली अटारी जबलपुर एक्सप्रेस 31.38 घंटा लेट होकर दूसरे दिन रात में ललितपुर स्टेशन पहुंची। इसी प्रकार गोंडवाना एक्सप्रेस 21 घंटा, श्रीधाम एक्सप्रेस 20 घंटा, सचखंड 21.25 घंटा लेट होकर दूसरे दिन शुक्रवार को देर शाम तक ललितपुर स्टेशन आईं। ट्रेनों की लेटलतीफी का कुछ असर डाउन रूट की ट्रेनों की गति पर भी स्पष्ट दिखाई दिया है। इसके चलते शुक्रवार को डाउन रूट की पंजाब मेल एक्सप्रेस 5.33 घंटा और सचखंड एक्सप्रेस 14.42 घंटा तक लेट रही।